Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga Mela

Hapur News: दीपदान पर गंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ganga Mela
गढ़ मेले में दीपदान के शाम का नजारा। सूचना विभाग
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा की रेती पर भक्ति, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले में दीपदान पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मेलाधिकारी एसडीएम श्रीराम यादव के अनुसार करीब 25 लाख से अधिक लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। शाम होते ही गंगा के घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। श्रद्धालुओं ने दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। जैसे-जैसे रात आगे बढ़ी, वैसे-वैसे गंगा तट पर भीड़ बढ़ती चली गई। सुबह होते-होते घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। दूरदराज के जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे।
विज्ञापन

धार्मिक गतिविधियों के साथ मेले में मनोरंजन और खरीदारी का उत्साह भी चरम पर रहा। बाजारों में रौनक दिखाई दी तो झूला स्थलों पर भी लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। गंगा की रेती पर बसा यह मेला श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ पारंपरिक मेले का अनूठा अनुभव लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
स्नानार्थियों की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में 15 गंगा घाट तैयार किए गए थे। सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। स्नान के दौरान घाटों पर दूर-दूर तक श्रद्धालु ही नजर आए। गंगा मैया के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु
पार्किंग स्थलों से गंगा घाटों तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने भी आस्था के आगे दूरी की परवाह नहीं की। हालांकि, लंबी दूरी तय करने में कुछ दिव्यांग श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।


झूलों पर लगीं कतारें, बच्चों में दिखा उत्साह
मेले में लगे ऊंचे-ऊंचे झूले आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन पर बैठने के लिए बच्चों और युवाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, खरीदारी और खानपान की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed