{"_id":"6b0959ece7db543fa701e86c","slug":"advocates-subjected-to-mistreatment-at-toll-plaza-outrage-erupts-at-tehsil-office-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में तहसील में हंगामा: टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं से अभद्रता, भड़का आक्रोश; प्रबंधक ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में तहसील में हंगामा: टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं से अभद्रता, भड़का आक्रोश; प्रबंधक ने मांगी माफी
Fri, 27 Nov 2026 03:52 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:52 PM IST
सार
नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। टोल प्रबंधक और कर्मचारियों ने तहसील पहुंचकर अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने अधिवक्ताओं से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी घटना न होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शिकायत करते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोल प्लाजा पर स्थानीय अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया और टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख टोल प्रबंधक और कर्मचारी तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया और माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
अधिवक्ता हिमांशु त्यागी ने बताया कि वे साथी प्रशांत वर्मा अपने साथी अधिवक्ता की बेटी की शादी में शामिल होकर कार से ब्रजघाट की ओर से लौट रहे थे। उनका आरोप है कि टोल प्लाजा पर उन्होंने स्थानीय निवासी होने के साथ अधिवक्ता होने का परिचय दिया। इस पर बूथ पर मौजूद कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कर्मचारी ने यहां तक कह दिया कि वह एसडीएम और तहसीलदार तक से टोल शुल्क वसूलते हैं, ऐसे में वे कौन होते हैं। इस व्यवहार से नाराज अधिवक्ता शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और घटना के विरोध में आवाज उठाई। उन्होंने टोल प्लाजा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरोध की जानकारी मिलने पर टोल प्रबंधक और संबंधित कर्मचारी तहसील पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं के सामने घटना को स्वीकार करते हुए खेद जताया और भविष्य में ऐसी शिकायत नहीं मिलने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपना विरोध समाप्त कर दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, सचिव जितेंद्र यादव, हेमंत गौड़, मोहित गुप्ता, जितेंद्र भाटी, बलराज त्यागी, वीरेंद्र चौहान, चंद्रशेखर चौहान, ललित वर्मा, गुलशन, कुलदीप निषाद और कुलदीप शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
