{"_id":"6b0818f82ffd0157610e80ab","slug":"man-died-by-suicide-after-losing-lakhs-of-rupees-in-online-games-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: ऑनलाइन गेम में गंवाए लाखों रुपये, आहत होकर गिरिजेश ने दी थी जान; पुलिस जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: ऑनलाइन गेम में गंवाए लाखों रुपये, आहत होकर गिरिजेश ने दी थी जान; पुलिस जांच में खुलासा
Thu, 26 Nov 2026 05:03 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:03 PM IST
सार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में आठ नवंबर को युवक गिरिजेश का शव पलाश के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना वाले दिन किया था हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में लभारी गांव निवासी 20 वर्षीय गिरिजेश शाक्य की मौत के मामले में ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने की बात सामने आई है। ऑनलाइन गेम में बड़ी रकम हारने के बाद से वह मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन भी उसके बैंक खाते से लेनदेन हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि गेमिंग में आर्थिक नुकसान से आहत होकर ही उसने जान दी थी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
गिरिजेश शाक्य सात नवंबर की रात करीब आठ बजे अचानक घर से लापता हो गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने कादरचौक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आई ये बात
युवक के फोन की लोकेशन कादरबाड़ी गांव के आसपास मिलने पर परिजन ककोड़ा जंगल पहुंचे। वहां पर पलाश के पेड़ से गिरिजेश का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद कादरचौक थाने के सामने हंगामा कर नाराजगी जताई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन, बैंक खाते और ऑनलाइन गेम से जुड़ी गतिविधियों की पड़ताल की। इसमें ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। युवक के ऑनलाइन गेम खेलने की बात सामने आई है। उसके खाते से ट्रांजेक्शन भी हुए हैं।
