Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganga riverbank illuminated with 2,100 diyas on Dev Deepawali

बरेली: देव दीपावली में मंदिरों और घरों में जले दीप, 2100 दीयों से जगमग हुआ रामगंगा तट

Wed, 25 Nov 2026 11:47 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Nov 2026 11:47 AM IST
सार

बरेली में देव दीपावली पर मंगलवार की रात रामगंगा घाट जगमगा उठा। यहां 2100 दीप जलाए गए। इसके अलावा शहर के मंदिरों में भी दीपदान किया गया। 

विज्ञापन
Ramganga riverbank illuminated with 2,100 diyas on Dev Deepawali
देव दीपावली पर लोगों ने जलाए दीप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में देव दीपावली पर मंगलवार को घरों से लेकर मंदिरों तक दीप जलाए गए। मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। लोगों ने अपने घरों में भी दीप जलाकर खुशियां मनाई। सबसे बड़ा आयोजन रामगंगा घाट पर हुआ, जहां 2,100 दीपक प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया गया।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से चौबारी स्थित रामगंगा घाट पर महाआरती, दीपदान एवं देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा मैया की महाआरती से हुआ। इस दौरान पूरा घाट हर-हर गंगे, जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हाथों में दीप लेकर आरती उतारी। 
विज्ञापन


इसके बाद 2,100 दीप जलाए गए। लहरों पर तैरते दीयों की रोशनी से रामगंगा की जलधारा स्वर्णिम हो गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान सतरंगी नजर आया। संगठन के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने कहा कि देव दीपावली सनातन संस्कृति का गौरव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवटीनाथ मंदिर में भी जलाए गए दीप 
बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने हजारों दीप जलाकर पूरे परिसर को आलोकित कर दिया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक रंगोली से सजाया गया। महाआरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया। 

मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, जिससे उनका नाम त्रिपुरारी पड़ा। इसी खुशी में देवताओं ने दीपोत्सव मनाया था। कार्यक्रम में प्रताप चंद्र सेठ, सुभाष मेहरा, कृष्णा अग्रवाल, पं. ईश्वरशरण, पंडित अंकुर, पंडित सुरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

आनंद आश्रम में हुई भजन संध्या, जलाए दीप 
आनंद आश्रम में सुबह हवन-यज्ञ के बाद संकीर्तन हुआ। दैनिक सत्संग में पंडित मुनीश्वर दास ने रामचरित मानस पर विचार रखे। मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि कथा 30 नवंबर तक जारी रहेगी। देव दीपावली की भजन संध्या में बरेली गर्ल्स गूंज परिवार से प्रियंका शर्मा, अक्षिता, मानसी गर्ग, मानसी भदौरिया ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ, आरती, दीपदान और आतिशबाजी हुई। समारोह में अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शशिकांत मोदी, विवेक, राजू, दीपेश, रजनीश, डॉ. जितेंद्र आदि मौजूद रहे। 

दीपों से जगमगाए मंदिर और घर
रिठौरा। कार्तिक पूर्णिमा पर कस्बे के मंदिरों और घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर देव दिवाली मनाई गई। ठाकुरद्वारा, प्राचीन शिव, शिवनारायण, खाटूश्यामजी, सूरज और झलरापीपल मंदिरों में शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण भी हुआ। भड़सर, बंजरिया, खाईखेड़ा, मुड़िया अहमदनगर, चावड़, कुम्हरा, सिंघाई, नवदिया, नौगवां जागीर आदि गांवों में भी देव दिवाली की धूम रही। 

751 दीपों से जगमगाया श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर
महानगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में देव दीपावली मनाई गई। धर्मनिष्ठ हरिश्चंद्र फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर को 751 दीपों और मनमोहक पुष्प रंगोलियों से सजाया गया। फाउंडेशन के आह्वान पर कॉलोनीवासियों ने घरों से दीपक लाकर मंदिर व अपने घरों में दीप प्रज्वलित किए, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। महिलाओं व बच्चों ने भी दीप जलाए और रंगोलियां बनाईं। इस अवसर पर वृंदावन से आए स्वामी माधवानंद महाराज ने संक्षिप्त प्रवचन में दीपदान एवं देव दीपावली के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान विनीत कपूर, अजय शर्मा, राजेश शंखधार, राजेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed