Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IT Park inaugurated startups set for new boost in Bareilly

बड़ी सौगात: बरेली में आईटी और स्टार्टअप को मिलेगी नई उड़ान, 18.25 करोड़ से बना एसटीपीआई केंद्र शुरू

Thu, 26 Nov 2026 03:06 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Nov 2026 03:06 PM IST
सार

बरेली को आईटी पार्क की बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को सीबीगंज स्थित एसटीपीआई सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बरेली को आईटी हब के रूप में विकसित करेगा। 

विज्ञापन
IT Park inaugurated startups set for new boost in Bareilly
उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईटी और तकनीकी क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। सीबीगंज में 18.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) केंद्र का बृहस्पतिवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर की तर्ज पर बरेली भी आईटी हब के रूप में उभरेगा। यह केंद्र युवाओं के भविष्य को संवारने के साथ क्षेत्र में डिजिटल इको सिस्टम को मजबूती देगा।

विज्ञापन




करीब 22 हजार वर्गफुट में विकसित इस अत्याधुनिक आईटी पार्क में स्टार्टअप और आईटी कंपनियों को काम करने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। केंद्र में प्लग एंड प्ले सीटों के अलावा 10 हजार वर्गफुट का रॉ इन्क्यूबेशन स्पेस, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस रूम और मीटिंग रूम बनाए गए हैं। इससे आईटी क्षेत्र में काम शुरू करने वाले युवाओं और उद्यमियों को शुरुआती स्तर पर आधारभूत ढांचे के लिए अधिक निवेश नहीं करना पड़ेगा। वे यहां उपलब्ध सुविधाओं का इस्तेमाल कर अपने काम को आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: बीडीए की तीन बड़ी टाउनशिप पर शासन की सीधी नजर, हर महीने देना होगा प्रगति और खर्च का हिसाब
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी ली। सीएससी के स्टॉल पर ग्रामीण क्षेत्रों तक डिजिटल सेवाओं के नेटवर्क के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से जन्मतिथि संबंधी कार्य, बिजली बिल भुगतान, बैंकिंग और आधार से जुड़ी समस्याओं के समाधान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आधार संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश भी दिए।

IT Park inaugurated startups set for new boost in Bareilly
छात्राओं के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री, सांसद व जिला पंचायत प्रशासक - फोटो : अमर उजाला

सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भर बन रहा भारत
कार्यक्रम में जितिन प्रसाद ने कहा कि कोविड के दौरान दूसरे देशों से सेमीकंडक्टर चिप की आपूर्ति प्रभावित होने से भारत में वाहन निर्माण तक प्रभावित हुआ था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में भारत में ही चिप का निर्माण होगा। मोबाइल, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन से लेकर तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इनका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ में एआई सिटी विकसित करने की पहल हुई है। नोएडा में स्मार्टफोन का निर्माण हो रहा है और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लिए एचसीएल के साथ काम चल रहा है। बरेली में एसटीपीआई केंद्र की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाकर युवा तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकेंगे। उन्होंने एसटीपीआई के अधिकारियों और पूरी टीम को केंद्र की स्थापना के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed