Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Union Minister Jitin Prasad met with the victim farmer family in Baheri

किसान आत्महत्या प्रकरण: बहेड़ी में पीड़ित परिवार से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

Thu, 26 Nov 2026 02:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Nov 2026 02:07 PM IST
सार

बरेली में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बहेड़ी में मृतक किसान भगवान सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उनसे घटना की जानकारी ली। मंत्री ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
Union Minister Jitin Prasad met with the victim farmer family in Baheri
मृतक के परिजनों से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने वाले किसान भगवान सिंह के गांव पचपेड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मंत्री ने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन




जितिन प्रसाद ने पीड़ित परिवार से करीब आधा घंटा तक जमीन विवाद पर बात की। भगवान सिंह के पुत्र भाग सिंह अधिवक्ता ने मंत्री को दस्तावेज दिखाते हुए पूरा मामला समझाया। भाग सिंह के अनुसार, यह जमीन विवाद करीब 75 साल पुराना है। उन्होंने बताया कि 1951 में जमीन पूर्ण विजय सिंह को आवंटित हुई थी, जिसके बाद कई मुकदमे चले। परिवार का दावा है कि 1995 में भगवान सिंह ने यह जमीन खरीदी थी, जिस पर तब कोई विवाद नहीं था। 
विज्ञापन


भाग सिंह ने आरोप लगाया कि 2025 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति केपी सिंह अपनी पत्नी के नाम पर कब्जा बताकर सामने आए। उन्होंने कुलपति पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अवैध संपत्तियों का भी आरोप लगाया। भाग सिंह ने कुलपति की प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी और तहसीलदार से निष्पक्ष जांच करने को कहा। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि कोई कितना भी रसूख वाला क्यों न हो, उससे दबने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पीड़ित परिवार को बताया कि वह आज ही जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह से भी इस मामले पर बात करेंगे।

जमीन विवाद का लंबा इतिहास
भाग सिंह ने बताया कि 1964 में समझौते के तहत जमीन हरप्रिया के नाम हुई थी। 1970 में उच्च न्यायालय ने एक याचिका खारिज कर दी थी। 1999 में डीडीसी बरेली ने हरप्रिया के पक्ष में फैसला दिया। हालांकि, 2015 में 1999 के आदेश के तहत भगवान सिंह को कब्जा मिला। 2019 में उच्च न्यायालय ने भगवान सिंह का कब्जा बरकरार रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed