Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Used as Kitchen for Village Head's Son's Birthday Feast in Agra

प्रधान के बेटे के जन्मदिन: सरकारी स्कूल बना रसोई, बच्चों की पढ़ाई के बीच बना खाना; बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Thu, 26 Nov 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 12:24 PM IST
सार

आगरा के जगनेर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में प्रधान के बेटे के जन्मदिन की दावत के लिए खाना बनवाया गया। स्कूल समय में हलवाई के काम और निजी आयोजन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई।
 

विज्ञापन
School Used as Kitchen for Village Head's Son's Birthday Feast in Agra
स्कूल में बनता खाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में बुधवार को स्कूल परिसर में प्रधान दानवीर सिंह के बेटे के जन्मदिन की दावत का खाना बनवाए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में हलवाई लगाकर खाना तैयार कराया गया। कक्षा में बच्चों के बैठने वाली बेंच हटाकर चारपाई पर लड्डू भी सजाए गए। इससे स्कूल का माहौल पढ़ाई के बजाय निजी आयोजन जैसा नजर आया। विद्यालय में दो कमरे हैं और करीब 31 बच्चे पंजीकृत हैं। एक कमरे में बच्चे पढ़ते रहे, जबकि दूसरे हिस्से में जन्मदिन की दावत के लिए खाना तैयार होता रहा। स्कूल समय में हलवाई लगाए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय परिसर में निजी कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं है। विभाग की ओर से विद्यालयों में इस तरह के निजी आयोजनों पर स्पष्ट रोक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब जगनेर के प्रधानाध्यक विष्णु ने बताया कि प्रधान दानवीर सिंह की बेटे के जन्मदिन के लिए स्कूल में भोजन बनवाया गया था। गांव वालों की इच्छा थी इसलिए स्कूल परिसर उपलब्ध कराया गया था। आगे से ऐसा नहीं होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed