{"_id":"6b07abce5c41ac17f20129f2","slug":"congress-samajwadi-party-alliance-faces-seat-sharing-hurdle-in-agra-six-seats-on-congress-wishlist-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा-कांग्रेस में सीटों पर फंसा पेच, दावेदारों की बढ़ी धड़कन; ए-बी-सी लिस्ट देख कई नेता मायूस!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा-कांग्रेस में सीटों पर फंसा पेच, दावेदारों की बढ़ी धड़कन; ए-बी-सी लिस्ट देख कई नेता मायूस!
Thu, 26 Nov 2026 09:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:17 AM IST
सार
कांग्रेस-सपा गठबंधन पर सहमति के बाद आगरा की सीटों के बंटवारे पर पेच फंसा है। कांग्रेस ने ए, बी और सी सूची में छह सीटों को प्राथमिकता देते हुए सपा को प्रस्ताव भेजा है। खेरागढ़ सीट पर सहमति बनने की बात सामने आई है, जबकि अन्य सीटों पर फैसला बाकी है। उधर, उपेक्षा से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता 29 नवंबर को बैठक करेंगे।
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस-सपा गठबंधन पर मुहर जरूर लग गई। सीटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। सीटों पर स्थिति स्पष्ट भले ही न हो लेकिन दावेदारों की धड़कन बढ़ा दी है। मनमाफिक सीट कांग्रेस के खाते में नहीं आती हैं तो दावेदारों को जोर का झटका लगेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, आगरा की नौ सीटों के लिए ए, बी और सी सूची में छह सीटों के नाम शामिल हैं। ए सूची में खेरागढ़, ग्रामीण, दक्षिण विधान सभा के नाम हैं। ये पहली प्राथमिकता में शामिल हैं। बी सूची में बाह और फतेहपुर सीकरी हैं। ये सीटें दूसरी प्राथमिकता में हैं। सी सूची में उत्तर की सीट है। पार्टी के लखनऊ स्तर के नेताओं ने खेरागढ़ विधानसभा पर सहमति बन गई है। बाकी की सीटों पर पेच फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां तक कि सी सूची की उत्तर सीट भी देने के पक्ष में हैं। ये भाजपा की परंपरागत सीट है, यहां बाकी के जमानत भी नहीं बचा पाते हैं। इस सीट पर सपा-कांग्रेस दोनों ही उत्साहित नहीं हैं। ए और बी सूची में कांग्रेस के हिस्से में कितनी और सीटें आती हैं, इसकी जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। रही बात आगरा के दावेदारों की, वे आंख-कान लगाए हुए हैं।
मनमाफिक सीट मिलने पर दावेदारी और बढ़ जाएगी, अगर सीटें हाथ से खिसक गईं तो कई मायूस हो जाएंगे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि प्राथमिकता तय करते हुए पार्टी हाईकमान ने ए, बी और सी सूची सपा को सौंपी है। इसमें कितनी सीटों पर सहमति बनती है, इसे पार्टी के बड़े नेता ही तय करेंगे।
रूठे कांग्रेस कार्यकर्ता 29 को करेंगे बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले ही रूठे कार्यकर्ता बैठक करने जा रहे हैं। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा ने कहा कि हाईकमान की अनदेखी और उपेक्षा से वरिष्ठ कार्यकर्ता आहत हैं। ऐसे में 29 नवंबर को मुढ़ी हसनपुर खंदौली रोड स्थित आरडीएस उत्सव महल में बैठक की जाएगी। इसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विधानसभा चुनाव से पहले ही रूठे कार्यकर्ता बैठक करने जा रहे हैं। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा ने कहा कि हाईकमान की अनदेखी और उपेक्षा से वरिष्ठ कार्यकर्ता आहत हैं। ऐसे में 29 नवंबर को मुढ़ी हसनपुर खंदौली रोड स्थित आरडीएस उत्सव महल में बैठक की जाएगी। इसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
