Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Congress stifled democracy by imposing the Emergency: Bhardwaj

कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर घोंटा था लोकतंत्र : भारद्वाज

Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Congress stifled democracy by imposing the Emergency: Bhardwaj
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने मनाया गौरव दिवस
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने संविधान संशोधन पर साधा निशाना

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संविधान दिवस पर भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ की ओर से वीरवार को वाइब्रेशन हॉल गंज बाजार शिमला में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल लगाकर संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस आज संविधान की दुहाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाथ में संविधान की लाल किताब लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी पार्टी के संवैधानिक इतिहास का भी अध्ययन करना चाहिए। भारद्वाज ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया था। इस दौरान विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद किया गया और प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का दुरुपयोग किया। उन्होंने वर्ष 1976 में हुए 42वें संविधान संशोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान संविधान की प्रस्तावना में भी बदलाव किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अजय वैद्य ने की। उन्होंने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्रीय एकता का आधार बताया। वैद्य ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान सभा ने लगभग तीन वर्षों के अथक परिश्रम के बाद संविधान तैयार किया। 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत किया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान की मूल प्रतियां हिंदी और अंग्रेजी में हस्तलिखित हैं। संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूलभूत मूल्यों पर आधारित है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, प्रदेश मीडिया संयोजक करण नंदा, रमा ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, प्रेम ठाकुर, कुसुम सदरेट और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता युद्धवीर ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं विधि प्रकोष्ठ के वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article