Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The tenant will have to return 1.44 lakh rupees, along with interest.

Shimla News: किरायेदार को ब्याज सहित लौटाने होंगे 1.44 लाख रुपये

Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The tenant will have to return 1.44 lakh rupees, along with interest.
ढली स्थित भवन के किराये से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

कई सालों से किराये की नहीं कर रहे थे अदायगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ढली स्थित एक भवन के किराये को लेकर चल रहे विवाद में न्यायाधीश रश्मि डोगरा की अदालत ने मकान मालकिन के पक्ष में फैसला सुनाया है।
अदालत ने प्रतिवादी किरायेदार सत्यवीर सिंह को वादी सुनीता विज को बकाया किराये और ब्याज के 1,44,689 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही केस दायर करने की तारीख 6 जनवरी 2021 से लेकर वास्तविक वसूली तक इस राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन


छोटा शिमला निवासी सुनीता विज ने ढली स्थित विज हाउस की सबसे ऊपरी मंजिल का एक हिस्सा सितंबर 2009 में सत्यवीर सिंह को किराये पर दिया था। शुरुआत में किराया 2,800 रुपये प्रतिमाह तय किया था। इसमें हर तीन साल बाद 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान था। वादी का आरोप था कि किरायेदार ने नवंबर 2013 से किराया नहीं दिया। कानूनन तीन साल के बकाया किराये की ही वसूली की जा सकती है। इसलिए वादी ने फरवरी 2018 से जनवरी 2021 तक के बकाया किराये और ब्याज सहित 1,46,178 रुपये की वसूली के लिए सिविल वाद दायर किया था। प्रतिवादी सत्यवीर सिंह ने अदालत में दलील दी कि उसने शुरुआत में नकद और बाद में वर्ष 2018 तक बैंक के माध्यम से पूरा किराया चुका दिया था। इसने यह भी आरोप लगाया कि मकान मालकिन ने उसे किराये की रसीदें नहीं दीं और पांचवीं मंजिल के परिसर पर ताला लगा दिया। अदालत ने पाया कि प्रतिवादी वर्ष 2016 तक किराया चुकाने के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य या गवाह पेश नहीं कर सका तथा खुद स्वीकार किया कि 21 अगस्त 2018 के बाद उसने कोई किराया नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने बकाया किराया राशि देने का फैसला सुनाया। अदालत का कहना था कि वादी बेदखली आदेश की प्रमाणित प्रति या कब्जा सौंपने की तारीख से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य पेश करने में विफल रही हैं। वादी की ओर से 1 फरवरी 2021 से परिसर खाली होने तक के भविष्य के किराये 3,727 रुपये प्रतिमाह की मांग को अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत का कहना था कि वादी बेदखली आदेश की प्रमाणित प्रति या कब्जा सौंपने की तारीख से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य पेश करने में विफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article