{"_id":"6b08fec41fd70e3494039f68","slug":"siya-murder-case-verdict-sentence-vikas-patial-sarkaghat-court-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिया हत्याकांड में आज होगा सजा का फैसला: दोषी विकास पटियाल को मृत्युदंड या उम्रकैद? परिजनों की टिकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिया हत्याकांड में आज होगा सजा का फैसला: दोषी विकास पटियाल को मृत्युदंड या उम्रकैद? परिजनों की टिकी निगाहें
Fri, 27 Nov 2026 09:23 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:23 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सिया हत्याकांड में शुक्रवार को अदालत दोषी विकास पटियाल को सजा सुनाएगी। कॉलेज जा रही सिया की 13 अप्रैल 2026 को दराट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। बेटी को खो चुके माता-पिता को अब अदालत से न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन
सिया गुलेरिया (फाइल फोटो। आरोपी को ले जाती हुई पुलिस (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चर्चित कॉलेज छात्रा सिया हत्याकांड में शुक्रवार को अदालत सजा पर फैसला सुनाएगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरकाघाट की अदालत ने हत्या के आरोपी विकास पटियाल को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत पहले ही दोषी करार दिया है। अब अदालत शुक्रवार को उसे सजा सुनाएगी। इस मामले में मृत्युदंड तक का प्रावधान होने के कारण फैसले को लेकर सिया के परिजनों सहित पूरे क्षेत्र की निगाहें अदालत पर टिकी हैं।
विज्ञापन
कॉलेज जाते समय किया था हमला
मामला 13 अप्रैल 2026 का है। सुबह करीब 9:44 बजे बैंजी गोपालपुर के पास कॉलेज जा रही छात्रा सिया पर दराट से हमला किया गया था। इस हमले में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
सात महीने से फैसले का इंतजार कर रहे माता-पिता
सिया के माता-पिता करीब सात महीने से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब दोषी करार दिए जाने के बाद सजा के ऐलान की घड़ी आ गई है। परिवार को उम्मीद है कि अदालत ऐसा फैसला सुनाएगी, जिससे उनकी बेटी को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
माता-पिता बोले- ऐसी सजा मिले कि कोई दूसरी बेटी की जिंदगी न छीने
सिया की माता रक्षा देवी और पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी अब कभी लौटकर नहीं आएगी। हालांकि, उन्हें अदालत से उम्मीद है कि दोषी को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई भी किसी बेटी की जिंदगी छीनने की हिम्मत न कर सके। शुक्रवार को आने वाले फैसले को लेकर सिया के परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों की निगाहें भी अदालत पर लगी हुई हैं।
