Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shinkula Lake freezes: High altitude lakes trapped under a sheet of ice

जम गया शिंकुला ताल: बर्फ की चादर में कैद हुईं ऊंचाई वाली झीलें, माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान

Fri, 27 Nov 2026 05:50 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 05:50 AM IST
सार

 शिंकुला दर्रे पर सुबह-शाम तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि दोपहर में भी पारा माइनस 3 से माइनस 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। झील पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।

विज्ञापन
Shinkula Lake freezes: High altitude lakes trapped under a sheet of ice
जम गया शिंकुला ताल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान शून्य से काफी नीचे लुढ़क रहा है। शिंकुला दर्रे पर सुबह-शाम तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि दोपहर में भी पारा माइनस 3 से माइनस 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रात के समय तापमान माइनस 20 से माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है। भीषण ठंड के चलते शिंकुला दर्रे के समीप स्थित शिंकुला ताल का पानी पूरी तरह जम गया है। झील पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही मनाली-लेह मार्ग पर स्थित सूरज ताल सहित अन्य ऊंचाई वाली झीलों का पानी भी जमना शुरू हो गया है। अब इन झीलों का असली स्वरूप अगले वर्ष मई माह के बाद ही देखने को मिलेगा। बर्फ पिघलने तक ये झीलें बर्फ की सफेद चादर में कैद रहेंगी। वहीं, घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित झरनों का पानी भी जम गया है। पहाड़ों से बहने वाले झरने अब बर्फ के खंभों की तरह नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर झरनों से गिरता पानी बीच रास्ते में ही जम गया है, जिससे बर्फ की आकर्षक आकृतियां बन गई हैं। 

विज्ञापन

पानी की तलाश में निचले क्षेत्रों का रुख कर रहे वन्य जीव
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में झीलों, झरनों और पानी के अन्य स्रोतों के जम जाने से वन्य जीवों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पानी के स्रोत जमने के कारण उन्हें प्यास बुझाने के लिए निचले क्षेत्रों में नदी-नालों का रुख करना पड़ रहा है। खासकर आईबैक्स (टंगरोल) के झुंड निचले क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं। वन्य जीवों के निचले क्षेत्रों में आने से लोगों को उन्हें करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के कारण घास और पानी की कमी भी वन्य जीवों को नीचे उतरने के लिए मजबूर कर रही है। शिंकुला टनल का निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज बरवाल ने बताया कि शिंकुला दर्रे में रात का तापमान माइनस 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। भीषण ठंड के कारण दर्रे के समीप स्थित शिंकुला ताल का पानी पूरी तरह जम गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग में फिसलन से तेल टैंकरों की राह मुश्किल
रोहतांग दर्रे के आसपास सड़क पर पानी जमने से तेल टैंकरों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। सर्दी बढ़ने के साथ ही सड़क पर बर्फ जमने और फिसलन बढ़ने से टैंकर चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दर्रे से गुजरने वाले वाहनों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed