Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Police Drug Trafficking Assets Seizure

हिमाचल: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की आर्थिक कार्रवाई, ट्रक और गाड़ियां जब्त; 1.38 करोड़ की संपत्तियां सीज

Wed, 25 Nov 2026 02:56 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 25 Nov 2026 02:56 PM IST
सार

शिमला पुलिस ने रामपुर में दर्ज नशा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.38 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चल संपत्तियां सीज की हैं। वित्तीय जांच में छह आरोपियों और छह सहयोगियों सहित 12 लोगों के नाम पर संपत्तियां चिन्हित की गईं। 

विज्ञापन
Shimla Police Drug Trafficking Assets Seizure
रामपुर में दर्ज नशा तस्करी के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शिमला पुलिस ने अब तस्करी से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस थाना रामपुर में दर्ज नशा तस्करी के मामले में वित्तीय जांच के बाद 1.38 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चल संपत्तियों को फ्रीज और सीज किया गया है। यह मामला पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 30/2025 के तहत 4 मार्च 2025 को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 27ए और 29 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


27 ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद शुरू हुई थी जांच
पुलिस के अनुसार, 3 मार्च 2025 को कुढीधार क्रशर, रामपुर के समीप गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई थी। वाहन में सवार करसोग, जिला मंडी निवासी सोहन लाल और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ठ के कब्जे से करीब 27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी। मामले की विस्तृत जांच के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों को जोड़ते हुए कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 लोगों के नाम पर 1.38 करोड़ की संपत्तियां चिन्हित
वर्ष 2026 में इस मामले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के अध्याय पांच-ए के तहत वित्तीय जांच की गई। इसके तहत आरोपियों और उनसे जुड़े व्यक्तियों के बैंक खातों, ऑनलाइन भुगतान लेन-देन, आयकर विवरणियों, राजस्व अभिलेखों और परिवहन विभाग के रिकॉर्ड का विस्तृत विश्लेषण किया गया। जांच में छह आरोपियों और छह सहयोगियों सहित कुल 12 व्यक्तियों के नाम पर संपत्तियां चिन्हित की गईं। इनमें एक ट्रक, एक टिपर और कई वाहन शामिल हैं। चिन्हित वाहनों में हुंडई वेन्यू, टोयोटा ग्लैंजा, हुंडई आई-20, मारुति स्विफ्ट, मारुति बोलेरो कैंपर, मारुति इग्निस, मारुति सेलेरियो और सुजुकी ईको शामिल हैं। इसके अलावा दो एप्पल मोबाइल फोन भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी चल संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य 1.38 करोड़ रुपये से अधिक पाया गया।
विज्ञापन

बैंक खातों में मिले डेढ़ करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन
वित्तीय जांच के दौरान आरोपियों और उनके सहयोगियों के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन भी सामने आए। पुलिस के मुताबिक, विशेष रूप से आरोपी संदीप शाह और उसके सहयोगियों के खातों में ऑनलाइन भुगतान तथा अन्य बैंकिंग माध्यमों से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन पाए गए। जांच में संबंधित व्यक्तियों की ओर से इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पर्याप्त ज्ञात और वैध आय का स्रोत सामने नहीं आया। उपलब्ध वित्तीय साक्ष्यों और संपत्ति संबंधी तथ्यों के आधार पर पुलिस ने इन संपत्तियों को प्रथम दृष्टया नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदा हुआ पाया। इसके आधार पर अधिनियम की धारा 68ई और 68एफ की उपधारा एक के तहत संपत्तियों को फ्रीज और सीज करने की कार्रवाई की गई।

वर्ष 2026 में अब तक 14 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सीज
शिमला पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई अब केवल नशे की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। पुलिस अवैध कारोबार से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में नशा तस्करी के मामलों के आरोपियों और उनके सहयोगियों की कुल 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां फ्रीज और सीज की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed