Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla snowfall preparation five sectors emergency plan 1077

शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, शहर को 5 सेक्टर में बांटा; 1077 पर मिलेगी मदद

Wed, 25 Nov 2026 02:06 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:06 PM IST
shimla snowfall preparation five sectors emergency plan 1077
सर्दियों में होने वाली बर्फबारी के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और आम लोगों के साथ पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बर्फबारी से निपटने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ बहुआयामी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि बर्फबारी के दौरान किसी भी व्यक्ति और पर्यटक को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी विभाग पहले से तैयार रहें। आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और विभागों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने पिछले वर्ष बर्फबारी के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की। उपायुक्त ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने कार्यालयों का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए, ताकि संभावित आपदाओं को पहले ही रोका जा सके। जिला के सभी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों का भी सुरक्षा ऑडिट करवाने को कहा गया है। उन्होंने सर्दियों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि ठंड के मौसम में लोग बड़े स्तर पर आग और अलाव जलाते हैं, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। ऐसे में हर क्षेत्र में लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करना जरूरी है। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ समन्वय बनाए रखें। इसके अलावा राशन, गैस सिलेंडर और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण समय रहते सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आपदा मित्रों के साथ भी संपर्क बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर उनकी सेवाएं लेने को कहा। जिला के विभिन्न उपमंडलों में आपदा मित्रों को आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कई पंचायतों और आपदा मित्रों को सुरक्षा किट भी वितरित की गई हैं। इनमें छोहारा विकास खंड की 30, रोहड़ू की 27, जुब्बल की 25, कुपवी की 15, चौपाल की 48, रामपुर की 37 और ननखड़ी की 17 पंचायतें शामिल हैं। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को बर्फबारी से निपटने के लिए जरूरी सामान की सूची अगले दिन तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि इसे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समक्ष उठाया जा सके। शिमला में 25 से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले विंटर कार्निवाल को लेकर भी उपायुक्त ने सभी विभागों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन शहर में लगभग 12 हजार वाहनों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को असुविधा से बचाने के लिए यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना होगा। पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने और आवश्यकता के अनुसार नए कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के अधिकारियों को बर्फबारी के दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और विशेष रूप से वन क्षेत्रों से गुजरने वाली बिजली लाइनों पर ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि बर्फबारी के दौरान बिजली, पानी और सड़क जैसी आवश्यक सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जाएं। अस्पतालों के रास्ते सबसे पहले खोले जाएंगे बर्फबारी के दौरान जिला प्रशासन की प्राथमिकता अस्पतालों तक पहुंचने वाले रास्तों को खोलने की रहेगी। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन एंबुलेंस के टायरों पर चेन लगाने के निर्देश दिए, ताकि बर्फबारी के दौरान भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त दवाइयां और चोट लगने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी सामान उपलब्ध रखने को कहा गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। बर्फबारी या किसी अन्य आपदा की स्थिति में लोग टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। बर्फबारी के दौरान बेहतर प्रबंधन और त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने शिमला को पांच सेक्टर में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर में एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा। सेक्टर-1: संजौली, छोटा शिमला, ढली, कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा और बल्देयां। सेक्टर-2: ढली-संजौली बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार से विक्ट्री टनल, कैथू, भराड़ी, चौड़ा मैदान, एजी ऑफिस, अनाडेल और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। सेक्टर-3: टूटीकंडी बाईपास से शोघी, चक्कर, बालूगंज, टूटू, जतोग, नाभा, फागली, खलीणी, बीसीएस और विकास नगर। सेक्टर-4: डीसी ऑफिस, विक्ट्री टनल से कार्ट रोड होते हुए छोटा शिमला, ओक ओवर, यूएस क्लब, रिज, होली लॉज, जाखू, रिच माउंट, रामचन्द्र चौक, कमला नेहरू अस्पताल और उच्च न्यायालय। सेक्टर-5: हिमाचल प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला, ब्रॉकहॉस्ट, मेहली, कसुम्पटी, पंथाघाटी और नवबहार। प्रशासन ने बर्फबारी के दौरान सड़कें खोलने के लिए प्राथमिकता वाले मार्ग भी तय किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: संजौली से आईजीएमसी। चम्याणा अस्पताल रोड। आईजीएमसी से कैंसर अस्पताल। केएनएच से कार्ट रोड। राजभवन से ओक ओवर। होली लॉज से रिज, रिच माउंट, यूएस क्लब, ओक ओवर और सचिवालय। बालूगंज से पीटरहॉफ, चौड़ा मैदान और एजी ऑफिस। लिफ्ट से हाईकोर्ट, ओक ओवर और छोटा शिमला। कार्ट रोड से विक्ट्री टनल होते हुए सचिवालय। कार्ट रोड से विक्ट्री टनल और लक्कड़ बाजार होते हुए संजौली। कैनेडी चौक से अनाडेल। छोटा शिमला से कसुम्पटी और पंथाघाटी। मेहली से शोघी होते हुए टूटीकंडी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह, विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम और विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में हुआ शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु,पीएम मोदी के भाई ने किए दर्शन

25 Nov 2026

VIDEO: मामी से संबंधों के विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मामा पर गंभीर आरोप।

25 Nov 2026

VIDEO: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला।

25 Nov 2026

VIDEO: सड़क हादसे में पूर्व सैनिक और पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

25 Nov 2026

VIDEO: सकीट ब्लॉक क्षेत्र केग्राम राजपुरा में खेती की सिंचाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन से खराब पड़ा है।

25 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: डीएपी खाद के बाद अब यूरिया खाद के लिए बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही पहुंच गए।

25 Nov 2026

VIDEO: महिलाकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में चिकित्सा अधीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज, पद से हटाया।

25 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में भव्य देव दिवाली..श्रीकांत शर्मा बोले मुगलों ने जिन पवित्र स्थलों को खंडित किया अब उन्हें व्यवस्थित करने कासमय आ गया है।

25 Nov 2026

VIDEO: सर्द मौसम में गरमाया मूंगफली का कारोबार, ठेलों से दुकानों तक सजे बाजार।

25 Nov 2026

VIDEO: कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने आई महिला यमुना में डूबी, तलाश जारी।

25 Nov 2026

VIDEO: खाटू श्याम के भजनों से गूंजा गंगेश्वर गार्डन, देर शाम तक चला भक्ति का दौर।

25 Nov 2026

मेरठ: नामचीन होटल से हिंदू युवती के अपहरण की कोशिश, सड़क पर मारपीट

25 Nov 2026

रायबरेली: चार घंटे तक एटीएम बूथ में बैठा रहा बंदर, ग्राहक लौटे

24 Nov 2026

रायबरेली: कार्तिक मेले के साथ डलमऊ महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार रात कलाकारों ने धमाल मचाया।

24 Nov 2026

बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

24 Nov 2026

बाड़मेर: गोवंश के चारे-पानी संकट पर रविंद्र सिंह भाटी की चेतावनी, बोले- गायों की हाय से कोई नहीं बचा पाएगा

24 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले आजम खां की चुनौती

24 Nov 2026

मथुरा में भव्य देव दिवाली

24 Nov 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में गूंजे मंत्र, श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां

24 Nov 2026

जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम, नगर आयुक्त ने बड़ा चौराहा, घंटाघर का किया निरीक्षण

24 Nov 2026

कानपुर: गड्ढों में फंसा कारोबार, टेंडर में उलझा विकास, 10 हजार लोगों के रोजगार पर संकट

24 Nov 2026

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आदर्श और रिया दिखाएंगे दम

24 Nov 2026

निपुण शिक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई

24 Nov 2026

जेवर क्षेत्र के चौरोली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में गंदगी से सफाई व्यवस्था बदहाल

24 Nov 2026

गाजियाबाद में गुरुद्वारे में उमड़ी संगत की भीड़, प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन से संगत हुई निहाल

24 Nov 2026

VIDEO: महंत राजूदास बोले- अखिलेश यादव अपने पिता के कृत्य के लिए माफी मांगते हैं तो वह स्वयं करेंगे स्वागत

24 Nov 2026

VIDEO: मनकामेश्वर उपवन घाट पर भव्य देव दीपोत्सव का आयोजन

24 Nov 2026

नाहन: दीपों की रोशनी से जगमगाया रानीताल, श्रद्धा के साथ मनाई देव दीपावली

24 Nov 2026

देव दीपावली पर केदार घाट पर गंगा आरती, निखरी काशी की विरासत

24 Nov 2026

देव दीपावली पर आतिशबाजी से आसमान हुआ रोशन

24 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed