{"_id":"6b06ad2e1ac759fe6b0815e2","slug":"dharampur-mla-chandrashekhar-thakur-protest-against-morth-himachal-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हाईवे निर्माण से घरों को नुकसान का आरोप, विधायक चंद्रशेखर ठाकुर फिर धरने पर बैठे; मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हाईवे निर्माण से घरों को नुकसान का आरोप, विधायक चंद्रशेखर ठाकुर फिर धरने पर बैठे; मुआवजे की मांग
Wed, 25 Nov 2026 03:20 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:20 PM IST
सार
धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने हाईवे निर्माण से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचने के मुद्दे पर एक साल बाद फिर मोर्चा खोल दिया है। विधायक कुम्हारड़ा गांव में क्षतिग्रस्त मकान के पास धरने पर बैठे हैं और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एक साल बाद फिर धरने पर विधायक
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर एक साल बाद एक बार फिर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। इस बार उनका विरोध हाईवे निर्माण के दौरान कथित गलत कटिंग और निर्माण कार्य के कारण लोगों के घरों को हो रहे नुकसान को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक कुम्हारड़ा गांव में प्रभावित शारदा देवी के घर के पास धरना दे रहे हैं। बताया गया है कि तीन दिन पहले घर के पास कटिंग किए जाने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। चंद्रशेखर ठाकुर ने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी और उसके छोटे ठेकेदार पत्थर निकालने के लालच में गलत तरीके से कटिंग कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के अनुसार, धर्मपुर से अवाहदेवी तक ऐसे 194 मामले जिला प्रशासन की अध्यक्षता में गठित कमेटी को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग
चंद्रशेखर ठाकुर ने मांग की है कि सड़क की निर्धारित सीमा (आरओडब्ल्यू) से बाहर निर्माण कंपनी की कथित लापरवाही के कारण हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए। इसके लिए गठित कमेटी के माध्यम से मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग की गई है।

विधायक का कहना है कि प्रभावित लोगों को अपना हक पाने के लिए उच्च न्यायालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, कमेटी का गठन ही ऐसे मामलों का समाधान करने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन मोर्थ के अधिकारी इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है और लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
समाधान निकला तो समाप्त होगा धरना
विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि मोर्थ के अधिकारी जिला प्रशासन के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि मुआवजे के मामलों का जल्द समाधान किया जाए और गलत तरीके से हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाकर वैज्ञानिक तरीके से काम करवाया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रभावितों की समस्याओं का समाधान किया जाता है तो धरना समाप्त कर दिया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर वह जनता के साथ मौके पर डटे रहेंगे। विधायक ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।
सितंबर 2025 में नौ दिन किया था आमरण अनशन
गौरतलब है कि चंद्रशेखर ठाकुर सितंबर 2025 में भी मोर्थ के खिलाफ नौ दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे थे। उस समय उनके आंदोलन के बाद मोर्थ के हमीरपुर कार्यालय को बंद कर दिया गया था और जिला प्रशासन की अध्यक्षता में प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी गठित की गई थी।
अब विधायक ने कमेटी के कामकाज और प्रभावितों को राहत न मिलने पर सवाल उठाते हुए दोबारा धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक लोगों को हुए नुकसान का उचित समाधान और मुआवजा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन