HP Big News: नशे के खिलाफ जंग तेज, संविधान को साक्षी मान लिए सात फेरे, जगत नेगी के बयान पर सियासी उबाल
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। प्रदेश में नशे के विरुद्ध जंग तेज हो गई है। सिरमाैर संविधान को साक्षी मानकर विवाह हुआ । शिमला पुलिस ने संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसार नशे के विरुद्ध अभियान को पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रखकर जन आंदोलन बनाया जा रहा है। सभी विभागों और केंद्रीय एजेंसियों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शिलाई क्षेत्र के कफोटा के धाड़मा गांव निवासी एडवोकेट सुरेंद्र सिंह धर्मा ने संविधान को साक्षी मानकर विवाह कर सामाजिक बदलाव की एक अलग मिसाल पेश की है। उधर, पुलिस ने संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में चोरी की गई मंदिर की सभी संपत्ति को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में चोरी की गई मंदिर की सभी संपत्ति को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। प्रदेश के जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
हिमाचल में नशे के खिलाफ जन आंदोलन
हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसार नशे के विरुद्ध अभियान को पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रखकर जन आंदोलन बनाया जा रहा है। सभी विभागों और केंद्रीय एजेंसियों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सरकार या पुलिस के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह
शिलाई क्षेत्र के कफोटा के धाड़मा गांव निवासी एडवोकेट सुरेंद्र सिंह धर्मा ने संविधान को साक्षी मानकर विवाह कर सामाजिक बदलाव की एक अलग मिसाल पेश की है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने पारंपरिक ब्रह्म विवाह के बजाय कुमारी हेमलता निवासी टंडाई, तहसील कुफवी, जिला शिमला के साथ संविधान को साक्षी मानकर शादी की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
संकट मोचन मंदिर से चोरी हुए सोने और चांदी के आभूषणों सहित नकदी जंगल से बरामद
शिमला पुलिस ने संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में चोरी की गई मंदिर की सभी संपत्ति को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। यह बरामदगी गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की निशानदेही पर की गई है। पुलिस ने आरोपी हितेंद्र कंवर(31) उर्फ बंटी को 23 नंवबर को गिरफ्तार किया था। 23 नवंबर को ही आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद हुआ। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
जगत सिंह नेगी के बयान पर प्रदेश में भाजयुमो का प्रदर्शन
भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का विरोध तेज हो गया है। मंत्री के बयान के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किए गए। ऊना, मंडी और बिलासपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मंत्री के पुतले जलाए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल में अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?जानिए
हिमाचल प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। प्रदेश के जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, फिलहाल बारिश और बर्फबारी के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसारप्रदेश में 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
मंडी में मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस-भाजयुमो कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से विधानसभा में भारतीय सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा जिला मंडी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाया, पुलिसकर्मी उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दाैरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ समय तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
घर में कपड़े धोती रही सेवानिवृत्त शिक्षिका, चोर अलमारी से ले उड़े लाख के गहने और नकदी
कांगड़ा जिले में चोरी का एक मामला सामने आया है। संसारपुर टैरस में चोरों ने घर में मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षिका की व्यस्तता का फायदा उठाकर दूसरे कमरे में रखी अलमारी से सोने के गहने और नकदी चुरा ली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के समय महिला घर में कपड़े धो रही थीं, जबकि उनके पति दुकान पर गए हुए थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
