Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP core committee announced: 12 members included, including JP Nadda and Jai Ram Thakur; see the lis

हिमाचल भाजपा कोर कमेटी घोषित: जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर समेत 12 सदस्य किए शामिल, यहां देखें सभी के नाम

Tue, 24 Nov 2026 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 06:15 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कोर कमेटी में कुल 12 सदस्य शामिल किए गए हैं। जबकि देश प्रभारी श्रीकांत शर्मा व  सह प्रभारी दर्शना सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal BJP core committee announced: 12 members included, including JP Nadda and Jai Ram Thakur; see the lis
जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेश पर हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इस कमेटी में कुल 12 सदस्य और दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। घोषित प्रदेश कोर कमेटी में कई प्रमुख नेताओं को जगह मिली है। इनमें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का नाम शामिल है। वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी इस कमेटी का हिस्सा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी कोर कमेटी में शामिल किया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन भी इस महत्वपूर्ण समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन

कमेटी में ये नेता भी शामिल
इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, महामंत्री पायल वैद्य व प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल भी इस 12 सदस्यीय कोर कमेटी का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष आमंत्रित सदस्य
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा को कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed