Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Karanpur: Suspicious Drone Found Near Residential Area Close to India-Pakistan Border, Alert Issued

श्रीकरणपुर: भारत-पाक सीमा के पास फिर ड्रोन की दस्तक, सीमा से 8 किमी अंदर बस्ती में गिरा, एजेंसियां अलर्ट

Thu, 19 Nov 2026 04:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीकरणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीकरणपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 04:41 PM IST
सार

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 8 किलोमीटर अंदर संदिग्ध ड्रोन गिरने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। ड्रोन पर कैमरा और बैटरी लगी मिली है। पुलिस और बीएसएफ ने इलाका खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
Sri Karanpur: Suspicious Drone Found Near Residential Area Close to India-Pakistan Border, Alert Issued
संदिग्ध ड्रोन की जांच करते सुरक्षा अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब आठ किलोमीटर अंदर स्थित कच्ची थेड़ी इलाके में गुरुवार दोपहर एक संदिग्ध ड्रोन रिहायशी बस्ती के पास गिर गया। यह घटना दोपहर लगभग 12:35 बजे हुई, जब नई विकसित हो रही कॉलोनी मुस्लिम बस्ती के पास हवा में लहराता हुआ यह ड्रोन अचानक नीचे आ गिरा। बरामद किए गए ड्रोन पर एक बैटरी और कैमरा भी लगा हुआ मिला है। इस घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

विज्ञापन


सौ मीटर दायरे में सुरक्षा का कड़ा पहरा
कच्ची थेड़ी में रिहायशी इलाके के पास संदिग्ध ड्रोन गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आसपास के रिहायशी क्षेत्र को खाली करा लिया। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के 100 मीटर के दायरे में पुलिस और बीएसएफ के हथियारबंद जवानों को तैनात कर दिया। जवानों ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह का जोखिम न रहे और जांच शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सके।
विज्ञापन


कैमरे और बैटरी की भूमिका की जांच
बरामद किए गए संदिग्ध ड्रोन का आकार लगभग 2.5×2.5 फीट बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इस समय ड्रोन की गहन जांच में जुटी हुई हैं। विशेष रूप से ड्रोन में लगी बैटरी और कैमरे की भूमिका को जांच के दायरे में रखा गया है। सुरक्षा अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि यह ड्रोन किस स्थान से आया था और इसे किस मकसद से उड़ाया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और बीएसएफ ने आसपास के संपूर्ण इलाके में व्यापक तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed