{"_id":"6afeec73581c7fae6b0cf91f","slug":"bansur-police-arrest-seven-gang-members-seize-15-illegal-firearms-five-carried-rewards-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बानसूर में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद: दहशत और वसूली की तैयारी में था गैंग, पांच इनामी समेत 7 बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बानसूर में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद: दहशत और वसूली की तैयारी में था गैंग, पांच इनामी समेत 7 बदमाश दबोचे
Thu, 19 Nov 2026 06:03 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:03 PM IST
सार
दहशत फैलाकर वर्चस्व और अवैध वसूली की तैयारी कर रहे गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दांतली पहाड़ी के पास घेराबंदी कर सात बदमाशों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से 15 अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए। इनमें पांच आरोपी 25-25 हजार रुपये के इनामी हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस और बानसूर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को पकड़कर उनके पास से 10 देसी कट्टे, तीन देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर, एक अतिरिक्त मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पकड़े गए सात बदमाशों में से पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई दांतली पहाड़ी के पास नदी क्षेत्र में घेराबंदी करके की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश 'AM, 85, 84' नाम से गिरोह का संचालन कर रहे थे। गिरोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाकर अपना वर्चस्व कायम करना और अवैध वसूली करना था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरोह के मुख्य सरगना अमन मीणा की पीठ पर लदे बैग से यह हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान: यूएई जाने से पहले ये काम जरूर कर लें, वरना लाखों का बिल पड़ सकता है भारी; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
दिवाली की रात फायरिंग का मामला
मामले की शुरुआत दिवाली की रात से हुई। कृष्ण कुमार अपने दोस्तों के साथ बानसूर स्थित सिकंद देवरा मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अमन मीणा, रितिक सुरेला, निखिल बाल्मीकि, विकास मीणा और तेजपाल ठाकुर ने उनके साथ मारपीट की और फायरिंग की। इस हमले में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद बानसूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में बानसूर निवासी अमन मीणा, उद्यो का बास बानसूर निवासी रितिक सुरेला, नारायणपुर रोड बानसूर निवासी विकास मीणा, बाढ़ भावसिंह बानसूर निवासी तेजपाल सिंह, बानसूर निवासी संजय कुमार और निखिल बाल्मीकि शामिल हैं। इनके साथ ही पुलिस ने एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया है। पुलिस आरोपियों से हथियारों की खरीद और अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
