Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Zila Pramukh Elections Congress Wins 24 Districts BJP Gets 10

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव: 24 जिलों में कांग्रेस का कब्जा, भाजपा 10 पर सिमटी; चूरू और ब्यावर में बड़ा उलटफेर

Wed, 25 Nov 2026 07:01 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 25 Nov 2026 07:01 PM IST
सार

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। भाजपा को 10 सीटें मिलीं। चूरू और ब्यावर के नतीजे सबसे चौंकाने वाले रहे।

 

विज्ञापन
Rajasthan Zila Pramukh Elections Congress Wins 24 Districts BJP Gets 10
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। बुधवार को 37 जिला परिषदों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 24 जिलों में जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। भाजपा को 10 जिलों में जीत मिली, जबकि दो जिलों में भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) और नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का जिला प्रमुख बना है। चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा चूरू और ब्यावर के नतीजों की रही। चूरू में बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा ने बाजी मार ली, जबकि ब्यावर में बहुमत के बाद भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह भाजपा की ओर से जिला प्रमुख चुनी गईं। यहां भाजपा के पास बहुमत नहीं था, इसके बावजूद पार्टी अपना प्रत्याशी जिताने में कामयाब रही। इसके उलट ब्यावर में भाजपा के 14 जिला परिषद सदस्य होने के बाद भी उसकी प्रत्याशी निर्मला रावत चुनाव हार गईं। कांग्रेस की ममता गुर्जर ने एक वोट से जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस के 13 सदस्यों ने मतदान किया था।

विज्ञापन

बीकानेर में कांग्रेस विधायक की बहू जीतीं, जैसलमेर में 21 साल की जिला प्रमुख

बीकानेर जिला प्रमुख का चुनाव भी काफी चर्चा में रहा। यहां कांग्रेस विधायक की बहू निकिता डूडी ने जीत हासिल की। वहीं जैसलमेर में कांग्रेस की 21 वर्षीय संतोष कुमारी जिला प्रमुख चुनी गईं। उन्हें राजस्थान की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौसा में कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं। सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी को भी निर्विरोध जीत मिली। जैसलमेर में भी कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कुमारी निर्विरोध चुनी गईं। इस तरह तीन जिलों में कांग्रेस प्रत्याशियों को बिना मतदान के ही जीत मिली।



यह भी पढें- राजस्थान पंचायती राज चुनाव: भाजपा में सियासी हलचल, सरकार-संगठन में खींचतान

दो जिलों में लॉटरी से तय हुआ जिला प्रमुख

जिला प्रमुख चुनाव में दो जिलों में मुकाबला बराबरी पर पहुंचने के बाद लॉटरी से फैसला करना पड़ा। डूंगरपुर में बीएपी के अनुतोष और भाजपा के कांतिलाल डामोर के बीच मुकाबले का नतीजा लॉटरी से निकला। इसमें अनुतोष विजयी रहे। वहीं डीडवाना-कुचामन में भाजपा के बुद्धाराम को लॉटरी के जरिए जिला प्रमुख चुना गया। यहां कांग्रेस की पूनम को हार मिली। महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से भी इन चुनावों का नतीजा अहम रहा। प्रदेश के 37 जिलों में से 26 में महिला जिला प्रमुख चुनी गई हैं।


37 जिलों में किस पार्टी का जिला प्रमुख

पार्टी    जिला प्रमुख वाले जिले

कांग्रेस    24

भाजपा    10

बीएपी    2

आरएलपी    1

कुल    37


जिलेवार जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे

जिला    विजेता    पार्टी
जयपुर      यशवीर सूरा    कांग्रेस

जोधपुर    प्रमिला चौधरी    कांग्रेस

उदयपुर    हिम्मत सिंह झाला    भाजपा

अलवर    अनिता मीणा    कांग्रेस

अजमेर    पूजा भंसाली    भाजपा

सीकर    सुनीता गठाला    कांग्रेस

बीकानेर    निकिता डूडी    कांग्रेस

नागौर    पांचाराम    आरएलपी

भरतपुर    रेनू वाला    कांग्रेस

डीग    रेनू सिंह    भाजपा

धौलपुर    अनीशा सिंह    कांग्रेस

राजसमंद    सुंदर देवी कीर    कांग्रेस

दौसा    बीना बैरवा    कांग्रेस

ब्यावर    ममता गुर्जर    कांग्रेस

बालोतरा    सुशीला    भाजपा

खैरथल-तिजारा    इंद्रजीत यादव    भाजपा

कोटपूतली-बहरोड़    रामनिवास    कांग्रेस

पाली    सीता देवी    भाजपा

चित्तौड़गढ़    रतनी देवी    कांग्रेस

भीलवाड़ा    कैलाश चंद मीणा    कांग्रेस

बाड़मेर    गफूर अहमद    कांग्रेस

जैसलमेर    संतोष कुमारी    कांग्रेस

सवाई माधोपुर    आशा देवी    कांग्रेस

फलोदी    यशवंत कंवर    कांग्रेस

प्रतापगढ़    हकरी कुमारी    भाजपा

जालोर    आसू राम    कांग्रेस

सलूंबर    पुष्पा देवी    कांग्रेस

टोंक    अलका बैरवा    कांग्रेस

झालावाड़    वर्षा झाला    भाजपा

चूरू    कनिका सिंह    भाजपा

बूंदी    हंसा गुर्जर    कांग्रेस

डीडवाना-कुचामन    बुद्धाराम    भाजपा

हनुमानगढ़    रेणू    कांग्रेस

डूंगरपुर    अनुतोष    बीएपी

बांसवाड़ा    रीना    बीएपी

झुंझुनूं    कोमल भंवरिया    कांग्रेस

सिरोही    गुमान सिंह    कांग्रेस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed