Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Backs Congress Rebel in Bikaner District Chief Poll

राजस्थान: बीकानेर में भाजपा की चाल, कांग्रेस के बागी को समर्थन देकर बदला चुनावी गणित, नागौर में सिर्फ आरएलपी

Wed, 25 Nov 2026 02:58 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 25 Nov 2026 02:58 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर में भाजपा ने जिला प्रमुख चुनाव में अपना प्रत्याशी हटाकर कांग्रेस की बागी सरिता चौहान को समर्थन दिया है। इससे कांग्रेस की निकिता डूडी और सरिता चौहान के बीच मुकाबला रोचक हो गया है।

विज्ञापन
BJP Backs Congress Rebel in Bikaner District Chief Poll
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के बीच बीकानेर में भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान से हटाकर कांग्रेस के बागी खेमे को समर्थन दे दिया है। यहां कांग्रेस ने विधायक सुशीला डूडी की बहू निकिता डूडी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। भाजपा के इस कदम के बाद मुकाबला कांग्रेस के दो खेमों के बीच सिमट गया है। पार्टी ने सीधे अपना उम्मीदवार उतारने के बजाय कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का फायदा उठाने की रणनीति अपनाई है। अब बीकानेर में जिला प्रमुख का चुनाव कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार और बागी खेमे के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

विज्ञापन

राज्य के 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। अब तक जैसलमेर, दौसा और सवाई माधोपुर में कांग्रेस निर्विरोध जिला प्रमुख बनाने में सफल रही है। जैसलमेर में 21 साल 36 दिन की संतोष कुमारी राजस्थान की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बनी हैं। उन्होंने जिला परिषद चुनाव में वार्ड 21 से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी को 6,137 वोटों से हराया था। संतोष 12वीं पास हैं और उनके पिता चौथाराम भील ग्राम विकास अधिकारी हैं। सामान्य सीट पर कांग्रेस ने एसटी वर्ग की प्रत्याशी को उतारा था।

विज्ञापन

दौसा में कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा और सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी बैरवा निर्विरोध चुनी गई हैं। इन दोनों जिलों में भाजपा या किसी अन्य दल ने प्रत्याशी नहीं उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान : जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के यशवीर सूरा और भाजपा के राजेश गुर्जर आमने-सामने

चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू मैदान में 

जयपुर में कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सूरा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की ओर से जयपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर मैदान में हैं। चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रकाश बुडानिया से है।

अजमेर में भाजपा ने नेता अमित भंसाली की पत्नी पूजा भंसाली को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की ओर से दशरथ कंवर चुनाव लड़ रही हैं। झुंझुनूं में कांग्रेस ने 22 साल की कोमल भंवरिया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि उदयपुर में भाजपा के हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस के लालसिंह झाला के बीच मुकाबला है।

कई जिलों में निर्दलीय और क्षेत्रीय दल भी मैदान में

जिला प्रमुख चुनाव में कई जगह निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों ने मुकाबले को बहुकोणीय बनाया है। नागौर में पांचाराम और अनिल नागौरी, बाड़मेर में हनुमान बेनीवाल तथा डीडवाना-कुचामन में RLP के शिवपाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। डूंगरपुर में BAP के अनुतोष रोत और बांसवाड़ा में रीना राकेश रावत भी चुनाव लड़ रही हैं। प्रतापगढ़ और सलूंबर में भी निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी की है।

खैरथल-तिजारा में बराबरी का गणित

खैरथल-तिजारा में जिला परिषद की 25 सीटों में भाजपा और कांग्रेस के पास 10-10 सदस्य हैं। दो सदस्य बसपा और तीन निर्दलीय हैं। बहुमत के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है। ऐसे में निर्दलीय और बसपा सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। इसके उलट कोटपूतली-बहरोड़ में कांग्रेस के 20, भाजपा के छह और एक निर्दलीय सदस्य हैं। यहां कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है।



जिला प्रमुख चुनाव में जिला वार प्रत्याशियों की सूची
1. जयपुर: भाजपा - राजेश गुर्जर, कांग्रेस - यशवीर सूरा।
2. जोधपुर: भाजपा - लक्ष्मणराम चौधरी, कांग्रेस - प्रमिला चौधरी।
3. उदयपुर: भाजपा - हिम्मत सिंह झाला, कांग्रेस - लालसिंह झाला।
4. अलवर: भाजपा - संतोष मीणा, कांग्रेस - अनिता मीना।
5. अजमेर: भाजपा - पूजा भंसाली, कांग्रेस - दशरथ कंवर।
6. सीकर: भाजपा - सुनीता रणवां, कांग्रेस - सुनीता गठाला।
7. बीकानेर: भाजपा – धापू कंवर, कांग्रेस – निकिता डूडी, निर्दलीय – सरिता चौहान। भाजपा ने नाम वापस लिया।
8. नागौर: भाजपा - अनिल नागौरी, कांग्रेस - प्रत्याशी नहीं।
9. भरतपुर: भाजपा - पूजा जाटव, कांग्रेस - रेनू वाला।
10. डीग: भाजपा - रेनू सिंह, कांग्रेस - मूवीना।
11. धौलपुर: कांग्रेस - अनीशा सिंह, निर्दलीय - सोमवती भास्कर।
12. राजसमंद: भाजपा - मदन सिंह चौहान, कांग्रेस - सुंदर देवी कीर।
13. दौसा: कांग्रेस - बीना बैरवा। कांग्रेस निर्विरोध
14. ब्यावर: भाजपा - निर्मला रावत, कांग्रेस - ममता गुर्जर।
15. बालोतरा: भाजपा - सुशीला, कांग्रेस - फुलाराम भील।
16. खैरथल-तिजारा: भाजपा - इंद्रजीत सिंह यादव, कांग्रेस - अमिता चौधरी।
17. कोटपूतली-बहरोड़: भाजपा - रामनिवास यादव, कांग्रेस - बलवान सिंह।
18. पाली: भाजपा - सीता देवी, कांग्रेस - निरमा चौहान।
19. चित्तौड़गढ़: भाजपा - तुलसी बाई, कांग्रेस - रतनी देवी जाट।
20. भीलवाड़ा: भाजपा - सुखलाल गुर्जर, कांग्रेस - कैलाश मीणा।
21. बाड़मेर: भाजपा - खंगार सिंह, कांग्रेस – गफूर अहमद, आरएलपी - हनुमान बेनीवाल।
22. जैसलमेर: कांग्रेस - संतोष कुमारी। कांग्रेस निर्विरोध
23. सवाई माधोपुर: कांग्रेस - आशा देवी बैरवा। कांग्रेस निर्विरोध
24. फलोदी: भाजपा - सरिता भादू, कांग्रेस - यशवंत कंवर।
25. प्रतापगढ़: भाजपा - हकरी देवी मीणा, कांग्रेस - इंदिरा मीणा, बीएपी – रेखा मीणा।
26. जालोर: भाजपा - हरदाना विश्नोई, कांग्रेस - आसूराम देवासी।
27. सलूंबर: भाजपा - लीला मीणा, कांग्रेस - पुष्पा कुमारी मीणा, निर्दलीय – सोनल मीणा।
28. टोंक: भाजपा - प्रियंका बैरवा, कांग्रेस - अलका बैरवा।
29. झालावाड़: भाजपा - वर्षा झाला, कांग्रेस - कुसुमलता मीणा।
30. चूरू: भाजपा - कनिका सिंह, कांग्रेस - प्रकाश बुडानिया।
31. बूंदी: भाजपा - मनीष सैनी, कांग्रेस - हंसा गुर्जर।
32. डीडवाना-कुचामन: भाजपा - बुद्धाराम गर्वा, कांग्रेस - पूनम गोयल, आरएलपी - शिवपाल, निर्दलीय - उमा देवी।
33. हनुमानगढ़: भाजपा - सरस्वती गोदारा, कांग्रेस - रेणु जांगू।
34. डूंगरपुर: भाजपा - कांतिलाल डामोर, बीएपी - अनुतोष रोत।
35. बांसवाड़ा: कांग्रेस - विकास बामणिया, बीएपी - रीना राकेश रावत।
36. झुंझुनूं: भाजपा - हर्षिनी कुलहरि, कांग्रेस - कोमल भंवरिया।
37. सिरोही: भाजपा - गंगा प्रसाद, कांग्रेस - गुमान सिंह देवड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed