Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress Names Yashveer Sura for Jaipur Zila Pramukh Election

राजस्थान : जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के यशवीर सूरा और भाजपा के राजेश गुर्जर आमने-सामने

Wed, 25 Nov 2026 08:49 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 25 Nov 2026 08:49 AM IST
सार

कांग्रेस ने यशवीर सूरा को बनाया अधिकृत प्रत्याशी, भाजपा के वार्ड 22 से निर्वाचित राजेश कुमार गुर्जर ने भी भरा नामांकन; जिला परिषद में कांग्रेस और भाजपा के सीटों के गणित पर टिकी नजरें

विज्ञापन
Congress Names Yashveer Sura for Jaipur Zila Pramukh Election
जयपुर जिला प्रमुख चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस ने वार्ड 28 से निर्वाचित यशवीर सूरा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं भाजपा की ओर से वार्ड 22 के निर्वाचित सदस्य राजेश कुमार गुर्जर ने जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशियों के मैदान में आने के बाद जिला प्रमुख का चुनाव अब कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला बन गया है।

विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से यशवीर सूरा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी के जिला परिषद सदस्यों ने उनके प्रति विश्वास जताते हुए समर्थन व्यक्त किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार गुर्जर ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

सीटों का गणित : कांग्रेस को 42, भाजपा को 13 सीटें

जयपुर जिला परिषद में कुल 57 वार्ड हैं। जिला परिषद सदस्य चुनाव के अंतिम नतीजों में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। भाजपा के खाते में 13 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को दो सीटें मिली हैं। जिला प्रमुख चुनने के लिए 29 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। इस लिहाज से कांग्रेस के पास बहुमत के आंकड़े से 13 सदस्य अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें-जयपुर: बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 5 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी, दिल्ली से 2 आरोपी दबोचे

यशवीर सूरा वार्ड 28 से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 3,211 वोटों से हराया था। वहीं राजेश कुमार गुर्जर वार्ड 22 से भाजपा के टिकट पर जीते हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी को 798 वोटों से हराया था।

आज ही होगा मतदान और परिणाम

जिला परिषद सभागार में सुबह 10 बजे निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन, 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच और दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed