Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Appoints 209 Assistant Professors Across 23 Medical Specialties

राजस्थान: चिकित्सा में 209 सहायक आचार्यों के नियुक्ति आदेश जारी;सर्जरी और गायनी में सबसे ज्यादा नियुक्तियां

Thu, 19 Nov 2026 03:18 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 19 Nov 2026 03:18 PM IST
सार

राजस्थान में पांच साल से अटकी सहायक आचार्य भर्ती को गति मिली है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 23 विशिष्टताओं में 209 नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जनरल सर्जरी में 41, गायनी में 39 और जनरल मेडिसिन में 31 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है।

विज्ञापन
Rajasthan Appoints 209 Assistant Professors Across 23 Medical Specialties
स्वास्थ्य विभाग राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 23 विशिष्टताओं में 209 सहायक आचार्यों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा नियुक्तियां जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग और जनरल मेडिसिन विभाग में हुई हैं। इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई के साथ विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि यह भर्ती प्रक्रिया करीब पांच साल से अटकी हुई थी। वर्ष 2021 में सहायक आचार्य भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन विभिन्न न्यायालयों में मामले लंबित होने के कारण नियुक्तियों पर रोक लगी हुई थी। गत 6 नवंबर को न्यायालय से रोक हटने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई और 18 नवंबर को 209 चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन

सर्जरी और गायनी में सबसे ज्यादा नियुक्तियां

विभाग की ओर से जारी नियुक्तियों में जनरल सर्जरी को सबसे ज्यादा 41 सहायक आचार्य मिले हैं। इसके बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 39 और जनरल मेडिसिन में 31 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य प्रमुख विभागों में शिशु रोग के 21, निश्चेतन के 20 और रेडियोडायग्नोसिस के 16 सहायक आचार्य शामिल हैं। कार्डियोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी में छह-छह, कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी में पांच, नेत्र रोग में चार और एनाटॉमी में तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है।


यह भी पढें- राजस्थान: जालोर में जमीन की कीमत में 70 गुना अंतर, राजस्थान हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान



सुपर स्पेशियलिटी विभागों को भी मिले शिक्षक

इन नियुक्तियों में सामान्य चिकित्सा विभागों के साथ सुपर स्पेशियलिटी और सर्जिकल विभागों को भी शामिल किया गया है। सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसी विशिष्टताओं में भी नियुक्तियां की गई हैं।

इसके अलावा फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री सहित अन्य विभागों में भी सहायक आचार्य लगाए गए हैं।

बाकी चयनित अभ्यर्थियों के आदेश भी होंगे जारी

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर से शेष अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद उनके नियुक्ति आदेश भी नियमानुसार जारी किए जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ चिकित्सा शिक्षा और विशेषज्ञ सेवाओं को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed