Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kirodi Meena Clarifies Stand Backs Bhajan Lal Sharma as CM

राजस्थान:सीएम बदलने की चर्चा छेड़कर पलटे किरोड़ी, अब भजनलाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान

Tue, 24 Nov 2026 02:26 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 24 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

पंचायत चुनावों में भाजपा की हार के बाद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के उदाहरण ने राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज कर दी थीं। विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि 2028 का विधानसभा चुनाव भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और भाजपा दोबारा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Kirodi Meena Clarifies Stand Backs Bhajan Lal Sharma as CM
राजस्थान के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 राजस्थान में पंचायत चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर उठे सवालों के बीच मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों ने भी जोर पकड़ लिया है। इसकी शुरुआत कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के एक बयान से हुई। उन्होंने हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के बाद भाजपा की चुनावी जीत का उदाहरण दिया तो राजस्थान में भी नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब बयान पर विवाद बढ़ने के बाद किरोड़ी लाल ने सफाई देते हुए साफ किया है कि अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

विज्ञापन

कृषि मंत्री ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार अच्छा काम कर रही है और उनके नेतृत्व में ही भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। उनके इस बयान को मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

हरियाणा का उदाहरण देकर शुरू की थी नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा

दरअसल, पंचायत चुनावों में भाजपा को मिले झटके के बाद कांग्रेस ने इन नतीजों को 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले लिटमस टेस्ट बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने हरियाणा का उदाहरण दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद पार्टी विधानसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करने में सफल रही।

किरोड़ी के इस बयान के बाद राजस्थान में भी मुख्यमंत्री बदलने की संभावना को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। उनके बयान को पंचायत चुनावों में हार के बाद भाजपा के नेतृत्व और सरकार की कार्यशैली पर सवाल के रूप में भी देखा गया।

यह भी पढें- राजस्थान: हाईकोर्ट की डिस्कॉम में वकीलों की नियुक्ति पर तल्ख टिप्पणी, मुख्य सचिव को भेजा आदेश

प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से की मुलाकात

इस पूरे घटनाक्रम के बीच किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से मुलाकात की। इस दौरान पंचायत चुनाव के नतीजों और पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा हुई।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने पंचायत चुनावों में हार स्वीकार की। साथ ही कांग्रेस के इस दावे को खारिज किया कि ये नतीजे 2028 के विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट हैं।

किरोड़ी ने स्पष्ट किया कि हरियाणा का उदाहरण देने के पीछे उनका मकसद राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की मांग करना नहीं था। उनका कहना था कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है और भाजपा अगला विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेगी।

हार के बाद भाजपा में मंथन, बयान से बढ़ी थी सियासी हलचल

पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा के सामने संगठन और सरकार के प्रदर्शन को लेकर मंथन की चुनौती है। इसी राजनीतिक माहौल में किरोड़ी लाल मीणा के बयान ने नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा को नया आधार दे दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed