{"_id":"6b04ece392ae0a02b2035905","slug":"jaipur-car-accident-kills-one-and-injures-five-on-nivaru-road-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, एक की मौत; पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, एक की मौत; पांच घायल
Tue, 24 Nov 2026 07:18 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:18 AM IST
सार
जयपुर के निवरू रोड बाइपास पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। सभी घायलों का SMS अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर में निवरू रोड बाइपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार तीन बार पलटी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार निवरू की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोग उछलकर बाहर जा गिरे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
