Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man shot dead in Moga

मोगा में हत्या: शराब के नशे में बेटे ने ही सो रहे पिता को गोली मारी, नशे को लेकर होता था घर में लड़ाई-झगड़ा

Thu, 26 Nov 2026 11:22 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: Nivedita Updated Thu, 26 Nov 2026 11:22 AM IST
सार

मोगा की टांगेवाला गली में रहने वाले कुलदीप सिंह और उनके बेटे के बीच नशे को लेकर कहासुनी होती थी। कुलदीप बेटे की नशे की आदत से परेशान थे। कलह से नाराजगी के बाद आरोपी बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Man shot dead in Moga
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा की टांगेवाला गली में बीती रात एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, टांगेवाला गली निवासी कुलदीप सिंह (65) रात को अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दरबारा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टांगेवाला गली में कुलदीप सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed