Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Pharmacy Recruitment Cheating Case Highcourt Pharmacy Officer recruitment process

पंजाब फार्मेसी भर्ती नकल: 21 अभ्यर्थी रैकेट में शामिल, HC ने पूछा- पूरी फार्मेसी ऑफिसर भर्ती रद्द क्यों न हो?

Thu, 26 Nov 2026 08:46 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 26 Nov 2026 08:46 AM IST
सार

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट ने 19 जुलाई 2026 को लिखित परीक्षा कराई थी। करीब सात हजार अभ्यर्थियों ने 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। ये केंद्र फरीदकोट, कोटकपूरा और फिरोजपुर में बनाए गए थे।

विज्ञापन
Punjab Pharmacy Recruitment Cheating Case Highcourt Pharmacy Officer recruitment process
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती परीक्षा में नकल रैकेट का खुलासा होने के बाद पूरी भर्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पूछा कि जब 34 आरोपियों में 21 अभ्यर्थी शामिल हैं तो पूरी चयन प्रक्रिया रद्द कर नए सिरे से भर्ती क्यों न कराई जाए? अदालत ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की संभावना पर भी सुनवाई की। सीबीआई ने कहा कि अदालत आदेश दे तो वह जांच के लिए तैयार है।

पेन कैमरे से बाहर भेजे प्रश्न, ब्लूटूथ से पहुंचाए जवाब
परीक्षा के दौरान पुलिस ने संगठित नकल रैकेट का खुलासा किया था। जांच में सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों ने छिपे हुए पेन कैमरों से प्रश्नपत्र की तस्वीरें बाहर भेजीं। वहां प्रश्नों के उत्तर तैयार कर ब्लूटूथ उपकरणों और छोटे ईयरपीस के जरिये परीक्षा केंद्रों में बैठे अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए थे। जांच में परीक्षा पास करवाने के बदले साढ़े तीन लाख से 13 लाख रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल और सुरक्षा व्यवस्था में खामियों का हवाला दिया। हाईकोर्ट पहले ही भर्ती की आगे की प्रक्रिया पर रोक लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस से मिल सकता है स्टाफ
बुधवार को अदालत ने सीबीआई से पूछा कि क्या वह मामले की जांच करने को तैयार है। सीबीआई ने सहमति जताते हुए कहा कि आदेश मिलने पर जांच की जा सकती है। इस पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीबीआई बाद में स्टाफ की कमी का हवाला देकर पंजाब पुलिस की मदद नहीं मांग सकेगी। अदालत ने कहा कि जांच में पंजाब पुलिस को शामिल नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सीबीआई को हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस से पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed