Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   In Amritsar, a man shot his mother and his two dogs before taking his own life

पंजाब: पहले कुत्तों को गोली मारी, फिर मां को और बाद में खुद को किया शूट; अमृतसर में दिल दहला देने वाली घटना

Tue, 24 Nov 2026 03:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 03:05 PM IST
सार

अमृतसर में दिनदहाड़े एक शख्स ने गोलियां चलाकर अपने दो पालतू कुत्तों और मां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को शूट कर अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सनकी ने आखिर ये कदम क्यों उठाया इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
In Amritsar, a man shot his mother and his two dogs before taking his own life
अमृतसर में सनकी का कारनामा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमृतसर शहर के जुझार सिंह एवेन्यू में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 50 वर्षीय व्यक्ति, हरप्रीत सिंह, ने कथित तौर पर पहले अपने दो कुत्तों को गोली मारी, फिर अपनी मां की हत्या कर दी और अंत में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में कुल दो लोगों और दो कुत्तों की मौत हो गई।

विज्ञापन


साल साल पहले विदेश से लौटा था हरप्रीत
जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह करीब सात साल पहले इंग्लैंड से भारत लौटा था। मंगलवार दोपहर हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सकते में आ गए।
विज्ञापन


नशे का आदी था हरप्रीत
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत सिंह नशे का आदी था। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। परिजनों के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। पारिवारिक परिस्थितियों और उसकी आदतों के कारण घर में तनाव का माहौल रहने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच 
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हरप्रीत सिंह ने वारदात को अंजाम देने के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया, वह उसके पास कहां से आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed