{"_id":"6b043bd8e46e5e2be90b73db","slug":"allegations-of-irregularities-in-waste-management-contracts-amritsar-news-c-59-1-asr1004-120182-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कूड़ा प्रबंधन ठेकों में अनियमितताओं का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कूड़ा प्रबंधन ठेकों में अनियमितताओं का आरोप
Mon, 23 Nov 2026 06:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भाजपा नेता डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने नगर निगम के कूड़ा प्रबंधन ठेकों में 167.03 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की।
डॉ. राजू ने बताया कि 138 करोड़ रुपये के कचरा संग्रह और 29.12 करोड़ रुपये के सड़क सफाई अनुबंध जांच के दायरे में हैं। राजू ने आरोप लगाया कि 2025 में 85 वार्डों के लिए 98 करोड़ रुपये के ठेके दिए गए, पर सफाई व्यवस्था प्रभावी नहीं है। उन्होंने भुगतान, जीपीएस और निरीक्षण रिकॉर्ड के मिलान की मांग की। राजू ने पांच वार्डों के शेष क्षेत्र के लिए 39.91 करोड़ रुपये के दोबारा टेंडर पर भी सवाल उठाए। निगम ने अतिरिक्त क्षेत्रों की जिम्मेदारी का हवाला देकर इसे उचित ठहराया। राजू ने स्वतंत्र ऑडिट की मांग की।