Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   In Amritsar, an eight-year-old child was mauled to death by dogs

अमृतसर में कुत्तों का आतंक: आठ साल के बच्चे को बुरी तरह नोचा, उतारा मौत के घाट; स्कूल जाती बार घेरकर किया हमला

Mon, 23 Nov 2026 04:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 04:09 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में कुत्तों ने स्कूल जा रहे आठ साले के बच्चे को घेरकर मौत के घाट उतार दिया। कुत्तों ने बच्चे के सिर, पांव और कान को काट खाया जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
In Amritsar, an eight-year-old child was mauled to death by dogs
आवारा कुत्तों ने आठ साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों का झुंड आठ साल के मासूम रणजीत सिंह की जान ले गया। सोमवार सुबह स्कूल जाते समय कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए रणजीत गांव के ग्राउंड की तरफ भागा, लेकिन कुत्तों ने वहां उसे घेर लिया और बुरी तरह नोच डाला। 

विज्ञापन


हमले में उसके सिर और पांव में गंभीर चोटें आईं हैं। कुत्ते बच्चे का दायां कान भी खा लिया। घटना के बाद ग्राउंड में खेलने पहुंचे बच्चों ने उसका शव देखा तो गांव में सूचना दी। 
विज्ञापन

रणजीत तीन बहनों का इकलौता भाई और परिवार में सबसे छोटा था। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले रणजीत की मौत से घर में मातम पसरा है। गांव वालों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और बड़ी मुश्किल से घर का गुजारा चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्राउंड में मिला शव, गांव में फैली दहशत 
जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चे के शरीर की हालत देखकर हर कोई सहम गया। परिजनों के अनुसार, कुत्तों के हमले में रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना ने गांव में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस के मुताबिक, शव को अस्पताल पहुंचाया गया है और धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस संबंधित विभाग को पत्र लिखकर गांव में आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण करने के लिए कहेगी। इसके अलावा डीसी को भी घटना से अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed