Shopkeeper Refusing Coins India: रोजमर्रा की खरीदारी करते समय अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि दुकानदार या ऑटो चालक सिक्के लेने से मना कर दें तो क्या किया जाए। कई बार यह अफवाह भी फैला दी जाती है कि खास सिक्के बंद हो गए हैं या चलन में नहीं हैं। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक और देश के मुद्रा नियमों के अनुसार एक रुपये और इससे बड़े सभी सिक्के पूरी तरह वैध मुद्रा हैं।
{"_id":"6b07e2869a6f4f2d060425b8","slug":"shopkeeper-refusing-to-accept-coins-know-rules-and-your-rights-2026-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिक्के लेने से मना कर रहा है दुकानदार? जानें क्या कहता है नियम और आपके अधिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सिक्के लेने से मना कर रहा है दुकानदार? जानें क्या कहता है नियम और आपके अधिकार
Thu, 26 Nov 2026 01:10 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:10 PM IST
सार
- RBI Rules on Accepting Coins: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ दुकानदार सिक्के लेने मना करते हैं, और साथ ही इस तरह का अफवाह फैलाते हैं कि 'अब सिक्के नहीं चलते हैं'।
- आइए इस लेख में यही समझते हैं कि दुकानदार ऐसा क्यों करते हैं और अगर वे सिक्के लेने से मना करें तो आपके पास क्या विकल्प हैं।
विज्ञापन
आरबीआई नियम
- फोटो : AI
दुकान , दुकानदार
- फोटो : AI
क्या दस रुपये के सिक्के चलन में हैं?
- बिल्कुल हां, दस रुपये के सभी डिजाइन वाले सिक्के पूरी तरह वैध और चलन में हैं।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने समय-समय पर यह स्पष्ट किया है कि कोई भी सिक्का बंद नहीं किया गया है।
- इसलिए किसी भी तरह की सोशल मीडिया या मौखिक अफवाहों पर भरोसा न करें और बिना किसी हिचकिचाहट के इन सिक्कों का उपयोग करें।
दुकान , दुकानदार
- फोटो : AI
दुकानदार सिक्के लेने से क्यों कतराते हैं?
- अधिकतर दुकानदारों को सिक्के न लेने के पीछे कोई कानूनी वजह नहीं होती, बल्कि रोजमर्रा की सुविधा जुड़ी होती है।
- उन्हें लगता है कि ज्यादा सिक्के जमा होने पर उन्हें गिनने में समय लगेगा या फिर उन्हें बैंक में जमा करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
- इसी वजह से कई बार वे सिक्के लेने से बचते दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान , दुकानदार
- फोटो : AI
बैंक सिक्के लेने से मना करे तो क्या करें?
- नियमों के अनुसार बैंक शाखाओं को ग्राहकों से सिक्के स्वीकार करने और बदलने की सुविधा देनी होती है ताकि बाजार में सिक्कों का लेनदेन सुचारू चलता रहे।
- अगर कोई बैंक शाखा बिना ठोस वजह के सिक्के लेने या बदलने से इनकार करती है, तो ग्राहक बैंक में शिकायत कर सकते हैं और समाधान न मिलने पर आरबीआई लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
आम नागरिक के पास क्या विकल्प हैं?
- फोटो : अमर उजाला
आम नागरिक के पास क्या विकल्प हैं?
- अगर बाजार में कोई दुकानदार सिक्के लेने से अड़ जाए, तो अनावश्यक बहस करने के बजाय आप यूपीआई या नोट से भुगतान कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप चाहें तो इसपर RBI के गाइडलाइन के हिसाब से शिकायत कर सकते हैं।
- जानबूझकर वैध मुद्रा लेने से इनकार करने या सिक्कों के बंद होने की झूठी अफवाह फैलाने पर प्रशासन या पुलिस द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना (भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं / पूर्व में IPC धारा 188) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
