Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे लगाएं पता

Fri, 27 Nov 2026 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 27 Nov 2026 12:34 PM IST
सार

  • Mobile Number Status: आपके नाम और दस्तावेजों पर कितने मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, इसकी जानकारी आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
  • ये चेक करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है ताकि, आपके नाम पर लिए गए फेक नंबर्स को बंद करवाया जा सके

विज्ञापन
How to Check Mobile Numbers Registered in Your Name Online
आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Check Mobile Number Status: आज के समय में मोबाइल नंबर हमारी पहचान का अहम हिस्सा बन गया है। बैंक खाते से लेकर आधार, यूपीआई और दूसरे जरूरी कामों में मोबाइल नंबर का इस्तेमाल होता है। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड जारी हैं? कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपके दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कोई दूसरा व्यक्ति मोबाइल कनेक्शन ले ले और आपको इसकी जानकारी तक न हो।



ऐसे अनजान नंबरों का गलत इस्तेमाल होने पर आपके लिए बड़ी परेशानी तक खड़ी हो सकती है। ऐसे में आप चाहें तो आप घर बैठे ये चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to Check Mobile Numbers Registered in Your Name Online
आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं? - फोटो : Adobe Stock

आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं, कैसे चेक करें?

स्टेप 1

  • इसके लिए सबसे पहले संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट sancharsaathi.gov.in पर जाएं
  • यहां 'Know Mobile Connections in Your Name' विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद TAFCOP सेवा के पेज पर पहुंच जाएंगे
  • अब अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें
How to Check Mobile Numbers Registered in Your Name Online
आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें
  • इसके बाद ओटीपी प्राप्त करने का विकल्प चुनें
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Mobile Numbers Registered in Your Name Online
आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसे दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी कर लें
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपके नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की सूची आपको दिखाई देगी
  • यहां आप देख सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं
विज्ञापन
How to Check Mobile Numbers Registered in Your Name Online
आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं? - फोटो : Adobe Stock

अनजान नंबर दिखे तो क्या करें?

  • अगर इस सूची में कोई ऐसा मोबाइल नंबर दिखाई देता है जिसे आपने नहीं लिया है, तो उस नंबर के सामने 'This is not my number' विकल्प को चुनें
  • वहीं, अगर कोई नंबर आपने पहले लिया था, लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं है, तो 'Not required' विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • इसके बाद रिपोर्ट सबमिट करें
  • फिर आपकी शिकायत संबंधित टेलीकॉम ऑपरेटर के पास दोबारा सत्यापन के लिए भेजी जाएगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed