Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइकर्स के लिए टिप्स: हेलमेट खरीदते समय क्या गलतियां न करें? जानें कैसे खरीदें अच्छा और बेस्ट हेलमेट

Fri, 27 Nov 2026 11:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 27 Nov 2026 11:18 AM IST
सार

  • Helmet Buying Guide: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि सिर की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है
  • हेलमेट खरीदते समय ISI मार्क, सही साइज, मजबूत स्ट्रैप और उसकी फिटिंग का खास ध्यान रखना चाहिए

विज्ञापन
Helmet Buying Guide: Common Mistakes to Avoid While Buying a Two Wheeler Helmet
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें? - फोटो : Amar Ujala AI

Helmet Buying Guide: भारत में बाइक और स्कूटर का इस्तेमाल रोजाना लाखों लोग करते हैं। ऑफिस जाना हो, बाजार से सामान लाना हो या फिर लंबी दूरी का सफर करना हो, दोपहिया वाहन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। लेकिन सड़क पर सफर करते समय छोटी-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। खासकर हेलमेट को लेकर लोग अक्सर ऐसी गलतियां करते हैं, जिनसे दुर्घटना के समय सिर को सुरक्षा नहीं मिल पाती।



कई लोग सिर्फ हेलमेट की कीमत, रंग और डिजाइन देखकर उसे खरीद लेते हैं। कुछ लोग सस्ता हेलमेट लेने के चक्कर में उसकी क्वालिटी तक नहीं देखते। ऐसे में अगर आप भी नया हेलमेट खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कैसे बेस्ट हेलमेट चुनें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Helmet Buying Guide: Common Mistakes to Avoid While Buying a Two Wheeler Helmet
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें? - फोटो : AI Generated

हेलमेट खरीदते समय क्या देखें?

  • हेलमेट खरीदते समय सबसे पहली चीज उसमें ISI मार्क होना चाहिए
  • भारत में दोपहिया वाहन चालकों के लिए BIS सर्टिफाइड हेलमेट अनिवार्य है
  • इसके लिए भारतीय मानक IS 4151:2015 निर्धारित किया गया है
  • हेलमेट पर असली ISI मार्क के साथ कंपनी की पहचान और लाइसेंस संबंधी जानकारी भी देखनी चाहिए
  • सिर्फ ISI जैसा दिखने वाला लोगो देखकर हेलमेट न खरीदें
  • उसकी प्रमाणिकता की जांच BIS के माध्यम से भी की जा सकती है
Helmet Buying Guide: Common Mistakes to Avoid While Buying a Two Wheeler Helmet
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें? - फोटो : Adobe stock

गलत साइज का हेलमेट न खरीदें

  • हेलमेट खरीदते समय सबसे बड़ी गलती गलत साइज चुनना है
  • बहुत ढीला हेलमेट दुर्घटना के दौरान सिर से निकल सकता है
  • वहीं, जरूरत से ज्यादा टाइट हेलमेट पहनने पर भी दिक्कत हो सकती है
  • इसलिए खरीदते समय हेलमेट पहनकर देखें कि वह सिर पर अच्छी तरह फिट हो रहा है या नहीं
  • सिर को हल्का दाएं-बाएं घुमाने पर हेलमेट अपनी जगह से ज्यादा नहीं हिलना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Helmet Buying Guide: Common Mistakes to Avoid While Buying a Two Wheeler Helmet
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें? - फोटो : AI Generated

स्ट्रैप और बकल की जरूर करें जांच

  • हेलमेट की सुरक्षा में उसकी स्ट्रैप भी अहम भूमिका निभाती है
  • खरीदने से पहले चिन स्ट्रैप को अच्छी तरह चेक करें
  • उसका बकल आसानी से लॉक और अनलॉक होना चाहिए
  • हेलमेट पहनने के बाद स्ट्रैप को ठीक से बांधना भी जरूरी है
  • बिना स्ट्रैप बांधे हेलमेट पहनने का कोई खास फायदा नहीं मिलता
विज्ञापन
Helmet Buying Guide: Common Mistakes to Avoid While Buying a Two Wheeler Helmet
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें? - फोटो : AI Generated

सिर्फ सस्ता हेलमेट देखकर न करें खरीदारी

  • बाजार में अलग-अलग कीमत और डिजाइन के हेलमेट उपलब्ध हैं
  • पर कम कीमत के चक्कर में क्वालिटी से समझौता करना सही नहीं है
  • सड़क किनारे मिलने वाले बिना वाले हल्के हेलमेट खरीदने से बचना चाहिए
  • हमेशा भरोसेमंद दुकान या ऑथराइज्ड हेलमेट डीलर से ही हेलमेट खरीदें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed