Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: पति-पत्नी दोनों के नाम है जमीन, तो किसे मिलेगी 25वीं किस्त और किसे नहीं? यहां जानें किसान

Fri, 20 Nov 2026 09:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Nov 2026 09:14 AM IST
सार

  • PM Kisan Yojana Ki 25 Kist Kise Milegi: पीएम किसान योजना में पति और पत्नी दोनों के नाम खेती की जमीन होने पर भी अलग-अलग किस्त का लाभ नहीं मिलता है
  • योजना के नियमों के अनुसार किसान परिवार को सालाना अधिकतम 6000 रुपये की सहायता दी जाती है

विज्ञापन
PM Kisan 25th Installment: Husband and Wife Both Own Agricultural Land? Who Will Get the 2000 rupees
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan 25th Installment: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक मदद का जरिया है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं और यह रकम 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।



हालांकि, योजना का लाभ लेने वाले कई परिवारों के मन में एक सवाल रहता है। अगर पति और पत्नी दोनों के नाम खेती की जमीन दर्ज है, तो क्या दोनों को अलग-अलग किस्त मिल सकती है? खासकर अगली किस्त यानी 25वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए इस नियम को समझना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 25th Installment: Husband and Wife Both Own Agricultural Land? Who Will Get the 2000 rupees
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं? - फोटो : Adobe stock

क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं 2000-2000 रुपये?

  • पीएम किसान योजना में लाभ देने के लिए परिवार के लिए पहले से नियम तय हैं
  • इस नियम के तहत किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं यानी योजना में पात्रता का आकलन केवल इस आधार पर नहीं किया जाता कि जमीन किस-किस सदस्य के नाम दर्ज है
PM Kisan 25th Installment: Husband and Wife Both Own Agricultural Land? Who Will Get the 2000 rupees
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर पति और पत्नी दोनों के नाम खेती योग्य जमीन है, तो इसे परिवार की कुल जमीन के रूप में देखा जाता है
  • ऐसे में केवल जमीन का बंटवारा अलग-अलग नामों पर होने से दोनों को योजना का अलग-अलग लाभ नहीं मिल जाता
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 25th Installment: Husband and Wife Both Own Agricultural Land? Who Will Get the 2000 rupees
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसका सीधा मतलब है कि एक पात्र किसान परिवार को पीएम किसान योजना से सालाना 6000 रुपये ही मिलते हैं
  • परिवार के दो सदस्य अलग-अलग आवेदन करके 12000 रुपये का लाभ नहीं ले सकते
विज्ञापन
PM Kisan 25th Installment: Husband and Wife Both Own Agricultural Land? Who Will Get the 2000 rupees
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

जमीन दोनों के नाम है तो कैसे तय होगी पात्रता?

  • मान लीजिए किसी परिवार में कुछ खेती योग्य जमीन पति के नाम दर्ज है और बाकी जमीन पत्नी के नाम पर है
  • ऐसी स्थिति में योजना के तहत दोनों की जमीन को अलग-अलग परिवार की संपत्ति मानकर दो लाभ नहीं दिए जाएंगे
  • परिवार की पात्रता तय करते समय पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक इकाई माना जाता है
  • इसलिए सिर्फ जमीन के अलग-अलग नाम पर होने से दो लाभार्थी बनने का रास्ता नहीं खुलता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed