Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: कारीगरों को मिलते हैं 15000 रुपये, ट्रेनिंग और 3 लाख तक का लोन, जानें कैसे उठाएं लाभ

Fri, 20 Nov 2026 12:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

  • PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन और सस्ता कर्ज दिया जाता है
  • इस योजना का उद्देश्य छोटे कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके पारंपरिक काम को आगे बढ़ाने में मदद करना है

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Get Skill Training, 15000 rupees Toolkit Incentive and Loans at 5% Interest
पीएम विश्वकर्मा योजना में 15000 रुपये किसे मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Vishwakarma Yojana Benefits: भारत में बड़ी संख्या में लोग अपने पारंपरिक हुनर के दम पर परिवार चलाते हैं। कोई बढ़ई का काम करता है, तो कोई लोहार, दर्जी या कुम्हार है। इन लोगों के पास हुनर तो होता है, लेकिन कई बार आधुनिक औजारों और पैसों की कमी के कारण उनका काम आगे नहीं बढ़ पाता। ऐसे ही कारीगरों और शिल्पकारों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना शुरू की है।



इस योजना के जरिए पारंपरिक काम करने वाले लोगों को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें अपने हुनर को बेहतर बनाने का मौका भी मिलता है। सरकार का मकसद कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और आसान शर्तों पर कर्ज उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना काम बढ़ा सकें। तो चलिए जानते हैं इस पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana: Get Skill Training, 15000 rupees Toolkit Incentive and Loans at 5% Interest
पीएम विश्वकर्मा योजना में 15000 रुपये किसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है
  • इनमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, लोहार, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, दर्जी और धोबी जैसे काम करने वाले लोग शामिल हैं
  • इसके अलावा ताला बनाने वाले, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले, टोकरी और चटाई बनाने वाले, माला बनाने वाले तथा पारंपरिक खिलौने बनाने वाले कारीगर भी इसका लाभ ले सकते हैं
PM Vishwakarma Yojana: Get Skill Training, 15000 rupees Toolkit Incentive and Loans at 5% Interest
पीएम विश्वकर्मा योजना में 15000 रुपये - फोटो : Adobe Stock
  • योजना के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए
  • वह संबंधित पारंपरिक काम से जुड़ा होना चाहिए और असंगठित क्षेत्र में स्वरोजगार कर रहा हो
  • एक परिवार से केवल एक सदस्य को योजना का लाभ मिल सकता है
  • परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल हैं
  • सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य इस योजना के पात्र नहीं हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Get Skill Training, 15000 rupees Toolkit Incentive and Loans at 5% Interest
पीएम विश्वकर्मा योजना में 15000 रुपये - फोटो : Adobe Stock

ट्रेनिंग के साथ मिलते हैं 15000 रुपये

  • योजना की खास बात यह है कि इसमें कारीगरों को उनके काम से जुड़ी ट्रेनिंग भी दी जाती है
  • इसके तहत 5 से 7 दिन की बेसिक ट्रेनिंग का प्रावधान है
  • इसके बाद इच्छुक लाभार्थी 15 दिन या उससे अधिक की एडवांस ट्रेनिंग भी ले सकते हैं
  • ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थियों को 500 रुपये प्रतिदिन का स्टाइपेंड दिया जाता है
  • इसके अलावा आधुनिक औजार खरीदने के लिए 15,000 रुपये तक का टूलकिट प्रोत्साहन ई-वाउचर के रूप में मिलता है
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Get Skill Training, 15000 rupees Toolkit Incentive and Loans at 5% Interest
पीएम विश्वकर्मा योजना में 15000 रुपये - फोटो : Adobe Stock

बिना गारंटी 3 लाख रुपये तक का लोन

  • कारीगरों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से बिना गारंटी लोन की सुविधा भी दी जाती है
  • इसके तहत कुल 3 लाख रुपये तक का कर्ज दो चरणों में मिल सकता है
  • पहले 18 महीने के लिए 1 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है
  • वहीं, दूसरी बार में 30 महीने के लिए 2 लाख रुपये तक का कर्ज मिल सकता है
  • ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed