Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक लॉकर से गहने चोरी होने पर कितना मुआवजा मिल सकता है? जानिए आरबीआई का नियम

Fri, 20 Nov 2026 05:56 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 20 Nov 2026 05:56 PM IST
सार

  • Compensation For Stolen Jewelry In Bank Locker: बैंक की लापरवाही या चोरी की स्थिति में ग्राहक को लॉकर के सालाना किराए का अधिकतम 100 गुना मुआवजा मिलता है।
  • भूकंप या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए बैंक किसी भी तरह का मुआवजा नहीं देता है।

विज्ञापन
How Much Compensation Can a Customer Get If Jewelry Kept in a Bank Locker Is Stolen
बैंक लॉकर चोरी मुआवजा नियम - फोटो : AI

RBI Bank Locker Rules India: अक्सर लोग अपने कीमती सोने-चांदी के गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए बैंक लॉकर का सहारा लेते हैं। आम इंसान यही सोचता है कि बैंक की तिजोरी में रखा उसका सामान पूरी तरह से सुरक्षित है और अगर वहां से कुछ चोरी हुआ तो बैंक उसकी पूरी भरपाई करेगा। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है?



भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक बैंक लॉकर को लेकर मुआवजे की एक निश्चित सीमा तय की गई है, जिसके बारे में ज्यादातर ग्राहकों को सही जानकारी नहीं होती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि बैंक लॉकर से सामान चोरी होने पर आपको कितना मुआवजा मिल सकता है।

How Much Compensation Can a Customer Get If Jewelry Kept in a Bank Locker Is Stolen
बैंक कब देता है मुआवजा? - फोटो : Adobe Stock

बैंक कब देता है मुआवजा?

  • आरबीआई के नए नियमों के अनुसार, यदि बैंक की लापरवाही, कर्मचारियों की धोखाधड़ी या इमारत गिरने व आग लगने जैसी घटनाओं के कारण लॉकर में रखे सामान को नुकसान होता है या चोरी होती है, तो बैंक की जिम्मेदारी तय होती है।
  • ऐसी स्थितियों में नुकसान होने पर ग्राहक को बैंक से मुआवजा पाने का हक मिलता है।
How Much Compensation Can a Customer Get If Jewelry Kept in a Bank Locker Is Stolen
कितना मिल सकता है मुआवजा? - फोटो : Adobe Stock

कितना मिल सकता है मुआवजा?

  • बैंक लॉकर से सामान चोरी होने या नष्ट होने की स्थिति में बैंक की देनदारी ग्राहक द्वारा चुकाए जाने वाले लॉकर के सालाना किराए के अधिकतम 100 गुना तक ही सीमित होती है।
  • उदाहरण के लिए, अगर आपका सालाना किराया 2 हजार रुपये है, तो आपको अधिकतम 2 लाख रुपये ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Compensation Can a Customer Get If Jewelry Kept in a Bank Locker Is Stolen
कब नहीं मिलता कोई पैसा? - फोटो : Adobe Stock

कब नहीं मिलता कोई पैसा?

  • अगर किसी प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़, आकाशीय बिजली गिरने या किसी दंगे और आतंकी हमले की वजह से बैंक लॉकर को कोई नुकसान पहुंचता है, तो बैंक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होता।
  • ऐसी परिस्थितियों में ग्राहक को बैंक की तरफ से किसी भी तरह का मुआवजा नहीं मिलता है।
विज्ञापन
How Much Compensation Can a Customer Get If Jewelry Kept in a Bank Locker Is Stolen
ग्राहक को क्या रखनी चाहिए सावधानी? - फोटो : Adobe Stock

ग्राहक को क्या रखनी चाहिए सावधानी?

  • बैंक को इस बात की जानकारी नहीं होती कि आपने लॉकर के अंदर कितनी कीमत के गहने रखे हैं, इसलिए वह पूरी कीमत नहीं चुकाता।
  • अपनी सुरक्षा के लिए ग्राहक को अपने कीमती गहनों का अलग से बीमा जरूर करवा लेना चाहिए और नया लॉकर एग्रीमेंट साइन करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed