Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंहस्थ 2028: नए साल में उज्जैन से ओंकारेश्वर का सफर दो घंटे में, इंदौर-खंडवा फोरलेन तैयार, घाट काटकर बनाई रोड

Fri, 27 Nov 2026 07:58 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 07:58 AM IST
सार

सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-खंडवा फोरलेन तैयार हो गई है। तीन सुरंगों और घाट काटकर बनाई गई सड़क से उज्जैन से ओंकारेश्वर का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। करीब 1500 करोड़ रुपये की परियोजना से धार्मिक पर्यटन, यातायात और निमाड़ के किसानों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
ujjain omkareshwar travel time two hours indore khandwa four lane highway
इंदौर-खंडवा फोरलेन तैयार हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन के साथ ही मध्य प्रदेश की दूसरी ज्योर्तिलिंग नगरी ओंकारेश्वर तथा इंदौर व आसपास के अन्य जिलों में विकास कार्य तेजी से जारी हैं। इसी सिलसिले में उज्जैन ओंकारेश्वर का सफर भी आसान होने जा रहा है। दोनों ज्योतिर्लिंग शहरों की दूरी 148 किलोमीटर है और अभी इस यात्रा को पूरा करने में तीन से चार घंटे का समय लगता है, लेकिन नए साल में अब यह सफर सिर्फ दो घंटे में पूरा हो जाएगा। इसके लिए इंदौर-खंडवा फोरलेन तैयार हो चुकी है। यहां खंडवा रोड पर घाट काटकर सड़क बनाई गई है। 


पूरे देश में सिर्फ उज्जैन और ओंकारेश्वर दो ज्योतिर्लिंग ही ऐसे हैं, जिनके बीच की दूरी सबसे कम (148 किमी) है। अब इनके बीच सफर का समय भी कम हो जाएगा। इंदौर से ओंकारेश्वर के बीच पहाड़ों को काटकर और खाइयों को पाटकर सपाट सड़क बनाई गई है। पहले जो ट्रैफिक घुमावदार घाटों से गुजरता था, वह अब कुल 1,600 मीटर लंबाई की तीन सुरंगों से निकलेगा। सुरंगें और सड़क बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तैयार कर दी हैं। अब लोकार्पण का इंतजार है। उधर, इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड का काम भी पूरा हो चुका है।


ये भी पढ़ें- आस्था के पथ पर विकास की रफ्तार: बदलने वाला है इंदौर-उज्जैन का सफर, खेतों के बीच तैयार हो रही नई सड़क
ujjain omkareshwar travel time two hours indore khandwa four lane highway
इंदौर-खंडवा फोरलेन तैयार हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र से जुड़ता है इंदौर-इच्छापुर हाईवे 
216 किलोमीटर का इंदौर-इच्छापुर हाईवे बुरहानपुर से महाराष्ट्र की सीमा पर जुड़ता है। इसी हाईवे से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी जुड़ा है। 25 साल पहले अशोका कंपनी ने इस सड़क को दो लेन बनाया था, लेकिन ट्रैफिक बढ़ने के कारण 27 किलोमीटर के भैरव घाट पर बार-बार ट्रैफिक जाम होता था और कई बार भारी वाहन ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते थे। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग को फोरलेन करने का फैसला लिया और काम शुरू हुआ। सड़क टुकड़ों-टुकड़ों में बनी, लेकिन सबसे ज्यादा समय 27 किलोमीटर के घाट में सड़क बनाने में लगा। ढलान और चढ़ाई कम करने के लिए जंगलों में तीन सुरंगों का निर्माण किया गया। इसके लिए हजारों पेड़ों की बलि दी गई और अब तीनों सुरंगें बनकर तैयार हैं।

फोरलेन निर्माण पर डेढ़ हजार करोड़ खर्च
तीन हिस्सों में इस सड़क के निर्माण पर 1500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 30 छोटे-बड़े ब्रिज और पुलिया बनाए गए हैं और नर्मदा नदी पर एक बड़े ब्रिज का काम भी पूरा हो चुका है। ओंकारेश्वर के करीब होने के कारण इस ब्रिज पर प्रतिमाएं लगाई गई हैं और विद्युत सज्जा भी की गई है। तीन सुरंगों के निर्माण के लिए 10 हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए। डेढ़ किलोमीटर लंबाई की सुरंगों से 20 किलोमीटर के घाट में सफर आसान होगा। सुरंगों की ऊंचाई 10 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है।
 
ujjain omkareshwar travel time two hours indore khandwa four lane highway
इंदौर-खंडवा फोरलेन तैयार हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
फोरलेन बनने से ये फायदे होंगे
  • उज्जैन से इंदौर होकर ओंकारेश्वर जाना आसान होगा। यह सफर दो से ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। घाट खत्म होने के कारण यात्रा कम समय में पूरी होगी।
  • हैदराबाद की इंदौर से कनेक्टिविटी हो जाएगी। इंदौर-खंडवा फोरलेन अकोला से जुड़ गया है। अकोला से हैदराबाद के लिए सड़क का निर्माण जारी है।
  • इस सड़क के बनने से खंडवा, बुरहानपुर सहित निमाड़ के क्षेत्रों के किसानों को अपनी उपज इंदौर या महाराष्ट्र तक पहुंचाने में आसानी होगी। 
  • खंडवा से इंदौर तक आने में अधिकतम तीन घंटे लगेंगे। अभी इस सफर में पांच घंटे से ज्यादा समय लगता है।
  • महेश्वर से बड़वाह तक की सड़क भी फोरलेन बन रही है। इस कारण किसान अपनी उपज नासिक, मुंबई और पुणे की तरफ भी भेज सकते हैं।
  • धार्मिक पर्यटन के अलावा जल एवं हेरिटेज पर्यटन भी बढ़ेगा। हनुवंतिया, बुरहानपुर और सैलानी टापू जैसे पर्यटक स्थलों पर जाना आसान होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed