Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore High Court Fines Six Ujjain Tehsildars for Failing to File Reply in Land Encroachment Case

इंदौर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: पांच साल तक जवाब नहीं देने पर उज्जैन के 6 तहसीलदारों पर 60 हजार का अर्थदंड

Fri, 27 Nov 2026 09:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 09:12 AM IST
सार

जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में पांच साल तक शासन की ओर से जवाब पेश नहीं होने पर इंदौर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। अदालत ने वर्ष 2021 से 2026 के बीच संबंधित पद पर रहे छह तहसीलदारों पर कुल 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन
Indore High Court Fines Six Ujjain Tehsildars for Failing to File Reply in Land Encroachment Case
मप्र हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर उच्च न्यायालय ने जमीन पर अवैध कब्जे के एक मामले में पांच साल तक जवाब पेश न करने पर उज्जैन में पदस्थ रहे छह तहसीलदारों पर अर्थदंड लगाया है। उच्च न्यायालय ने इस मामले में देरी को प्रशासनिक अधिकारियों की गंभीर लापरवाही माना है।

विज्ञापन


पांच साल तक नहीं दिया जवाब
इंदौर उच्च न्यायालय की खंडपीठ में जस्टिस संदीप भट्ट की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने समीक्षा के दौरान पाया कि पिछले पांच साल से शासन की ओर से मामले में कोई जवाब ही पेश नहीं किया गया है। पीठ ने इस रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक जवाब दाखिल न करना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। अदालत ने टिप्पणी की कि इस ढिलाई से न्याय मिलने की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह: 80 की उम्र में भी 20 KM पैदल चलने वाले 'डुकरा' ने जीता दिल, चुटकी पर दिया ऐसा जवाब कि छूटी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने अधिकारियों को 60 हजार रुपये की राशि सात दिन के भीतर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में अनिवार्य रूप से जमा कराने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया है कि जुर्माना राशि की वसूली वर्ष 2021 से 2026 के बीच संबंधित पद पर रहे अधिकारियों से बराबर-बराबर की जा सकती है।

समिति की याचिका पर सुनवाई
यह पूरा मामला उज्जैन की राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता संस्था ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि जमीन पर अवैध कब्जा होने के बावजूद प्रशासन उसे हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। संस्था का कहना है कि पूर्व में ही तहसीलदार की ओर से कब्जा हटाने का स्पष्ट आदेश दिया जा चुका है, फिर भी प्रशासनिक स्तर पर उसे हटाने के लिए कदम नहीं उठाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed