Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Three Schoolgirls Faint During Assembly; 12 Fall Ill in Two Days, Probe Underway

रतलाम: रावटी के सांदीपनि स्कूल में हड़कंप, प्रार्थना सभा में 3 छात्राएं बेहोश, दो दिन में 12 की तबीयत बिगड़ी

Fri, 27 Nov 2026 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 03:55 PM IST
सार

सांदीपनि विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान तीन छात्राएं चक्कर खाकर बेहोश हो गईं। इससे पहले गुरुवार को भी नौ छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी। दो दिनों में 12 छात्राओं के बीमार होने के बाद प्रशासन ने छात्रावास की खानपान व्यवस्था और अन्य जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Ratlam: Three Schoolgirls Faint During Assembly; 12 Fall Ill in Two Days, Probe Underway
सांदीपनि विद्यालय की प्रार्थना सभा में तीन छात्राएं बेहोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावटी स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान तीन छात्राओं की हालत अचानक बिगड़ गई। कक्षा छह, सात और आठ में पढ़ने वाली इन छात्राओं को चक्कर आने लगे और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। विद्यालय प्रशासन ने तीनों छात्राओं को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये सभी छात्राएं रावटी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास में निवास करती हैं। घटना के समय सुबह 10:30 बजे विद्यालय की प्रार्थना चल रही थी। छात्राओं के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्राचार्य अमरसिंह भाभर और अन्य कर्मचारी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज: आगामी चुनावों से पहले भाजपा की घेराबंदी, कांग्रेस का क्या है सियासी गणित?
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में 12 छात्राएं अस्वस्थ
इस विद्यालय में पिछले दो दिनों के भीतर छात्राओं के बीमार होने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले गुरुवार को भी नौ छात्राओं का स्वास्थ्य खराब हुआ था, जिनमें से चार छात्राओं को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा था। गुरुवार को छात्रावास में छात्राओं को नाश्ते में चना और मूंग दिया गया था, जबकि दोपहर के भोजन में गोभी, आलू और टमाटर की सब्जी परोसी गई थी। दो दिनों में कुल 12 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से छात्रावास और विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

प्रशासनिक जांच और स्थिति
तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पीड़ित छात्राओं से बातचीत की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक चिकित्सीय जांच में छात्राएं शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ पाई गई हैं और खाद्य विषाक्तता का कोई लक्षण सामने नहीं आया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार छात्राएं किसी अज्ञात कारण से डरी और सहमी हुई प्रतीत हो रही हैं। प्रशासन ने विद्यालय पहुंचकर सहपाठियों और शिक्षकों के बयान दर्ज किए हैं। इसके साथ ही छात्रावास की खानपान व्यवस्था और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की भी गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed