{"_id":"6b09667ebede17c8e10b3a48","slug":"chhatarpur-mahoba-councillor-rajesh-sriwas-attack-55-stitches-police-action-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: शादी में आए महोबा के पार्षद पर जानलेवा हमला, सिर में आए 55 टांके; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: शादी में आए महोबा के पार्षद पर जानलेवा हमला, सिर में आए 55 टांके; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Fri, 27 Nov 2026 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:46 PM IST
सार
छतरपुर के चंदला में शादी समारोह में आए महोबा के पार्षद राजेश श्रीवास पर कथित तौर पर 10 से 12 लोगों ने हथियारों से हमला किया। उनके सिर में 55 टांके आए और पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। पार्षद ने पुलिस पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छतरपुर में हमले में घायल महोबा के नगर पालिका पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के चंदला नगर में शादी समारोह में शामिल होने आए महोबा के नगर पालिका पार्षद पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 10 से 12 लोगों ने तलवार, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पार्षद पर हमला किया। हमले में पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में करीब 55 टांके आए हैं, जबकि पैर में फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई है। घायल पार्षद ने पुलिस पर शिकायत के अनुसार कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराएं नहीं लगाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, घायल राजेश श्रीवास (35), पिता सुखलाल श्रीवास, निवासी महोबा, महोबा के रायकोट वार्ड के नगर पालिका पार्षद बताए जा रहे हैं। घटना 19 नवंबर की रात करीब 11 बजे चंदला नगर में हुई। राजेश श्रीवास शादी समारोह में शामिल होने चंदला आए थे। इसी दौरान नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। बताया गया कि वह घटनास्थल के पास मौजूद थे, तभी करीब 10 से 12 लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।
पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन दिनों तक उपचार चला। गुरुवार को निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज: आगामी चुनावों से पहले भाजपा की घेराबंदी, कांग्रेस का क्या है सियासी गणित?
पुलिस पर गंभीर धाराएं नहीं लगाने का आरोप
घायल पार्षद राजेश श्रीवास का आरोप है कि उपचार के बाद जब वह परिजनों के साथ चंदला थाने पहुंचे और आरोपी गुलाब पटेल का नाम बताया, तो पुलिस ने उनकी शिकायत के अनुसार मामला दर्ज नहीं किया। उनका कहना है कि इतने गंभीर हमले के बावजूद मामूली धाराओं में कार्रवाई की गई, जबकि उनके सिर में 55 से 56 टांके आए हैं और पैर में फ्रैक्चर है।
पीड़ित ने यह भी दावा किया कि घटना के बाद मौके से दो लोगों को पकड़ा गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल सभी लोगों को वह व्यक्तिगत रूप से नहीं पहचानते, लेकिन एक व्यक्ति के माध्यम से गुलाब पटेल का नाम सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गुलाब पटेल का नाम बताने पर पुलिस ने उनकी शिकायत लिखने से इनकार कर दिया।
इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
चंदला थाना प्रभारी रूपनारायण पटेरिया ने बताया कि पुलिस ने गुलाब पटेल, लकी मिश्रा, नवाकर राय, विजय सिंह सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल पार्षद ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। गंभीर रूप से घायल पार्षद का आरोप है कि प्रभावशाली आरोपियों के दबाव में पुलिस कार्रवाई कमजोर की जा रही है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई और लगाए गए आरोपों को लेकर संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।