Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A map of the brain will be created to guide the course of treatment

यूपी: बनेगा दिमाग का नक्शा, तय होगी इलाज की दिशा, 11 विशेषज्ञ तैयार करेंगे मस्तिष्क का वैज्ञानिक आधार

Wed, 25 Nov 2026 09:42 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 25 Nov 2026 09:42 AM IST
सार

आठ संस्थानों के 11 विशेषज्ञों में पांच भाषाई समूहों के महिला पुरुषों को शामिल किया जाएगा। मस्तिष्क के अध्ययन में एमआरआई के साथ खून, जीन और याद्दाश्त की भी जांच होगी।

विज्ञापन
UP: A map of the brain will be created to guide the course of treatment
केजीएमयू लखनऊ

विस्तार

मस्तिष्क की बीमारियों के शुरुआती संकेत अब पहले ही पकड़ में आ जाएंगे। इसके लिए भारतीयों के मस्तिष्क का अब अपना वैज्ञानिक पैमाना तैयार होगा। केजीएमयू की अगुवाई में 'मानस मंडल' परियोजना शुरू हो रही है। इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों के 700 स्वस्थ लोगों के मस्तिष्क का अध्ययन कर डिजिटल एटलस (नक्शा) बनेगा।

विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से अलग-अलग अस्पतालों और मशीनों से मिले एमआरआई आंकड़ों को एक मानक पर लाया जाएगा। इससे स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों में मस्तिष्क के बदलावों को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा। इससे बेहतर इलाज की दिशा तय होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: मंत्री ओपी राजभर बोले- चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन के डर गए अखिलेश, पांच में से चार मुस्लिम प्रत्याशी उतारे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: सपा ने पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन को बनाया उम्मीदवार, देखें सूची


केजीएमयू के डॉ. दुर्गेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि भारतीय आबादी का अपना ब्रेन एटलस होने पर स्वस्थ व बीमार मस्तिष्क में होने वाले बदलावों को समझना आसान होगा। एआई तकनीक एमआरआई मशीनों से मिलने वाले आंकड़ों में अंतर को एक मानक पर लाकर तुलना करेगी। इसमें मस्तिष्क की बनावट और उसके अलग-अलग हिस्सों के आपसी संपर्क का अध्ययन होगा।

अलग-अलग समूह के लोग होंगे शामिल: शोध में 20 से 60 वर्ष तक के 700 स्वस्थ महिला-पुरुष शामिल होंगे। इनमें विविध पेशों, सामाजिक पृष्ठभूमि और हिंदी, उर्दू, भोजपुरी, बंगाली व तमिल भाषी समूह के लोगों को शामिल कर विविधता का ध्यान रखा जाएगा। ब्रेन स्ट्रोक, सिर की गंभीर चोट, ब्रेन ट्यूमर और डिमेंशिया अल्जाइमर के 50-50 मरीजों पर एआई मॉडल की उपयोगिता परखी जाएगी। इससे मस्तिष्क पर बीमारी के असर और उसके हिस्सों के बीच संपर्क में आए बदलाव समझने में मदद मिलेगी। यह एटलस अकेले बीमारी की पुष्टि नहीं करेगा। शोध में सामान्य एमआरआई के साथ डिफ्यूजन और फंक्शनल एमआरआई का इस्तेमाल होगा। खून के जैविक संकेतकों, याददाश्त, समझने की क्षमता और जीन की भी जांच की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में दिमागी जांच

मस्तिष्क संबंधी बीमारी के संदेह पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को अक्सर बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। कई जगह एमआरआई की सुविधा और न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं। मानस मंडल के दूसरे चरण में स्मार्टफोन आधारित कॉग्निटिव स्क्रीनिंग टूल प्रस्तावित है। यह टूल मोबाइल के जरिये याददाश्त, ध्यान और समझने की क्षमता की शुरुआती जांच करेगा। इससे गांव में ही दिमागी समस्या के शुरुआती संकेत वाले लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

इस परियोजना में आठ संस्थान और देश-विदेश के 11 विशेषज्ञ मिलकर भारतीय दिमाग की भाषा पढ़ेंगे। केजीएमयू से डॉ. दुर्गेश कुमार द्विवेदी, डॉ. अनीत परिहार, डॉ. हरदीप सिंह मल्होत्रा और डॉ. प्रीति अग्रवाल शामिल हैं। आईआईटी कानपुर से प्रो. बीबी रतीश कुमार, आईआईटी दिल्ली से डॉ. अनूप और एम्स दिल्ली से डॉ. सेंथिल कुमारन जुड़े हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से प्रो. योगेश राठी, पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से प्रो. सुधीर पाठक, लाइडेन यूनिवर्सिटी (नीदरलैंड) से प्रो. एंड्रयू वेब और यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी (अमेरिका) से प्रो. आलोक द्विवेदी भी इसमें शामिल हैं।

अमेरिका, यूरोप और चीन के पास है ब्रेन मैप: अमेरिका, यूरोप और चीन अपने नागरिकों के मस्तिष्क का राष्ट्रीय नक्शा बना चुके हैं लेकिन भारत के पास ऐसा कोई ब्रेन मैप नहीं है। स्ट्रोक, डिमेंशिया, ब्रेन ट्यूमर और मानसिक रोग देश में विकलांगता के प्रमुख कारण हैं। परियोजना से भारतीय मरीजों के ब्रेन स्कैन की तुलना के लिए विदेशी आंकड़ों पर निर्भरता कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed