Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections 2027: Candidates announced even for seats that Congress had requested.

सपा-कांग्रेस गठबंधन में रार?: उन सीटों पर भी घोषित किए प्रत्याशी जिन्हें कांग्रेस ने मांगी थी, उठाए सवाल

Wed, 25 Nov 2026 10:31 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 25 Nov 2026 10:31 AM IST
सार

सपा ने यूपी चुनाव के लिए घोषित किए गए पांच प्रत्याशियों में उन सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिन पर कांग्रेस ने दावेदारी की थी। ऐसे में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही वार्ता में सवाल उठ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी कहा है कि अब हम कांग्रेस में चर्चा करेंगे कि आगे क्या करना चाहिए।
 

विज्ञापन
UP Elections 2027: Candidates announced even for seats that Congress had requested.
सपा-कांग्रेस गठबंधन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव 2027 के लिए मंगलवार रात पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। घोषित किए गए प्रत्याशियों में दो उन सीटों के उम्मीदवार भी हैं जिन सीटों पर कांग्रेस ने दावेदारी करते हुए सपा नेतृत्व को सूची सौंपी थी। इसे लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे गंभीरता की कमी करार दिया है। उन्होंने कहा कि हम अब पार्टी के अंदर चर्चा करेंगे कि हमें क्या करना चाहिए क्या नहीं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने गठबंधन में सपा से यूपी में 181 सीटों की मांग की थी। इस सूची में सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर देहात सीट भी थी पर सपा ने इन दो सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए। बेहट विधानसभा सीट पर उमर अली खान और सहारनपुर विधानसभा सीट पर आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है। मालूम हो कि कांग्रेस की ओर से बीते दिनों 181 उम्मीदवारों की सूची सौंपी गई थी जिनमें इन दो सीटों पर भी दावेदारी की गई थी।
विज्ञापन


इमरान मसूद बोले- गंभीरता की कमी
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा की सीटों की घोषणा पर कहा, "जो कुछ भी यहां हो रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि इस मामले में गंभीरता की कमी है। गंभीरता इसलिए नहीं है क्योंकि एक तरफ आप (समाजवादी पार्टी) बातचीत कर रहे हैं और दूसरी तरफ आप घोषणाएं कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। चर्चाएं गंभीर तरीके से हो रही थीं, लोग साथ बैठकर गंभीरता से बात कर रहे थे, लेकिन अचानक यह हो गया। तो अब हम अपनी पार्टी के अंदर चर्चा करेंगे कि हमें क्या करना चाहिए, क्या हमें बातचीत के लिए बैठना चाहिए या नहीं, क्योंकि इस स्थिति में क्या करना है, इसका फैसला पार्टी लेगी।जब आपने मेरे खिलाफ यह घोषणा कर दी है, तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप मुझसे लड़ना चाहते हैं, कांग्रेस से लड़ना चाहते हैं, या बीजेपी से? यह तो तय करना होगा ना, कि आप बीजेपी से लड़ना चाहते हैं या हमसे? तो मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं?"
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सीट शेयरिंग को लेकर दो दौर की हो चुकी है चर्चा
सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं के बीच दो दौर की बात हो चुकी है और अभी दो दौर की बातचीत और होने की बात भी कही जा रही है। मंगलवार को बैठक के बाद सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने हालांकि, इस बात से इनकार कर दिया था कि कांग्रेस की ओर से सपा नेतृत्व को कोई लिस्ट दी गई है। उन्होंने बयान दिया था कि "हम लोगों ने हर सीट पर चर्चा की। बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई। 403 सीटें बहुत सीटें हैं इसलिए अभी चर्चा पूरा नहीं हो पाया है लेकिन आप भरोसा रखिए कि गठबंधन की अगली दो बैठकों के बाद हम लोग अपनी चर्चा पूरा कर लेंगे... किसी ने अभी सीटों की मांग नहीं की है। हम सब सीटों पर चर्चा कर रहे हैं... वार्ता तब तक चलती रहेगी, जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता है… जल्द ही हम अगली बैठक करेंगे..."


वहीं, कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बैठक के बाद कहा था कि अगली दो बैठकों के अंदर पूरा निर्णय ले लिया जाएगा। काफी बड़ी मात्रा में सीटों पर चर्चा हो चुकी है। एक-एक सीट पर डेटा के साथ बातचीत हुई है। सकारात्मक बातचीत चल रही है। हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं...  निश्चित है कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं... अगली दो बैठकों में हम लोग इसे संपन्न कर लेंगे और हमारा समझौता हो जाएगा...।

ऐसे में सपा की ओर से बातचीत के बीच ही सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा ने गठबंधन में वार्ता प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिए हैं। हालांकि, प्रत्याशियों की घोषणा पर कांग्रेस ने अभी बयान जारी नहीं किया है। वहीं, अखिलेश यादव ने भी कहा था कि सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश एक शुरुआत भर है। आगे वार्ता जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed