Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress and SP leaders speak after seat sharing meeting for UP Election 2027.

यूपी चुनाव के लिए सीट शेयरिंग: सपा-कांग्रेस के बीच दूसरे दौर की बैठक पूरी, सीटों की संख्या को लेकर दिया जवाब

Tue, 24 Nov 2026 03:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 24 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

यूपी चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस के बीच हुई दूसरे दौर की बैठक के बाद सपा-कांग्रेस के नेताओं ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी अभी सीटों की मांग नहीं की है। हम हर सीट पर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Congress and SP leaders speak after seat sharing meeting for UP Election 2027.
बैठक के बाद सपा नेता रामगोपाल व कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने दिया बयान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के लिए दिल्ली में बैठक हुई। बैठक के बाद बाहर निकले सपा नेता रामगोपाल ने कहा कि हम एक-एक सीट पर चर्चा कर रहे हैं। अगली दो बैठकों में चर्चा पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, "हम लोगों ने हर सीट पर चर्चा की। बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई। 403 सीटें बहुत सीटें हैं इसलिए अभी चर्चा पूरी नहीं हो पाया है लेकिन आप भरोसा रखिए कि गठबंधन की अगली दो बैठकों के बाद हम लोग अपनी चर्चा पूरा कर लेंगे... किसी ने अभी सीटों की मांग नहीं की है। हम सब सीटों पर चर्चा कर रहे हैं... वार्ता तब तक चलती रहेगी, जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता है… जल्द ही हम अगली बैठक करेंगे..."
विज्ञापन

 

वहीं, सपा सांसद राजीव राय ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के विषय पर बताया, "सीट दर सीट बातचीत हुई है। मैंने पहले भी कहा था कि हर सीट पर चर्चा होगी। सभी ने अपने समीकरण बताए हैं। हम लोग उसका अध्ययन कर रहे हैं।"
 

सीट शेयरिंग पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हुई दूसरे दौर की बैठक पर कहा, "...अगली दो बैठकों के अंदर पूरा निर्णय ले लिया जाएगा। काफी बड़ी मात्रा में सीटों पर चर्चा हो चुकी है। एक-एक सीट पर डेटा के साथ बातचीत हुई है। सकारात्मक बातचीत चल रही है। हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं...  निश्चित है कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं... अगली दो बैठकों में हम लोग इसे संपन्न कर लेंगे और हमारा समझौता हो जाएगा...।"
 

कांग्रेस ने की थी 181 सीटों की मांग

बैठक के पहले कांग्रेस ने गठबंध में 181 सीटों की मांग की थी। वहीं, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया था। हालांकि, रामगोपाल यादव ने इससे इनकार किया और कहा कि किसी ने भी सीटों की मांग नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed