{"_id":"6b056b4fbf38b5fdda0caad2","slug":"middle-aged-man-standing-by-roadside-in-shravasti-died-after-being-hit-by-speeding-bullet-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से सड़क किनारे खड़े अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से सड़क किनारे खड़े अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही जांच
Tue, 24 Nov 2026 04:17 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:17 PM IST
सार
श्रावस्ती में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से सड़क किनारे खड़े 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। वह चार बेटों और दो बेटियों के पिता थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में सोमवार रात सड़क किनारे खड़े 52 वर्षीय अधेड़ को बुलेट सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। खबर मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसा नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के भटपुरवाकला गांव में हुआ। हादसे में गांव निवासी मंगरे चौहान (52) की मौत हुई है। बताया गया कि सोमवार रात वह सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बलरामपुर की ओर से परशुरामपुर जा रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंगरे सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से सूचना पर पहुंचे परिजन घायल मंगरे को लेकर सीएचसी, इकौना पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे चार बेटे सुनील, अनिल, प्रियांशु और जितेंद्र तथा दो बेटियां रेशमा और अंजनी को छोड़ गए हैं। पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सीओ भरत पासवान ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
