Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS investigation reveals Ankit was in direct contact with handlers in Pakistan data recovered from his laptop

जांच में खुलासा: पाकिस्तान के हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था अंकित, लैपटॉप का डाटा रिकवर; 36 लाख ई-मेल और मिले

Tue, 24 Nov 2026 03:17 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 03:17 PM IST
सार

स्कूलों, अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत दोसांझ के शो को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कानपुर के अंकित शंखवार के लैपटॉप से यूपी एटीएस ने 36 लाख और ई-मेल आईडी रिकवर की हैं। अब कुल ई-मेल की संख्या 58 लाख पहुंच गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि वह क्रिप्टो करेंसी के बदले पाकिस्तान और बांग्लादेश के हैंडलर्स को ये फर्जी ई-मेल बेचता था और उसके खातों में 80 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन मिले हैं।

विज्ञापन
ATS investigation reveals Ankit was in direct contact with handlers in Pakistan data recovered from his laptop
एटीएस - फोटो : IANS

विस्तार

स्कूलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ई-मेल की जांच में गिरफ्तार अंकित शंखवार के लैपटॉप से यूपी एटीएस को 36 लाख और ई-मेल आईडी मिली हैं। लैपटॉप का डाटा रिकवर होने के बाद इन ई-मेल आईडी का पता चला। इसके पहले 22 लाख ई-मेल के बारे में खुलासा हो चुका है। मतलब कुल 58 लाख ई-मेल मिल चुके हैं।

विज्ञापन


एटीएस ने 28 नवंबर को कानपुर से अंकित शंखवार को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने खुलासा किया था कि अंकित ई-मेल बनाकर बांग्लादेश और पाकिस्तान के लोगों को बेचता है। जिनका इस्तेमाल वो लोग भारत के स्कूलों व तमाम अन्य प्रतिष्ठानों को धमकी देने में इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो में धमाका करने और अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल बेचे गए ही मेल से भेजा गया था।

विज्ञापन

साथियों के नामों का भी खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान उसने आरोपों को स्वीकारा। उसने बताया कि वह पैसों के लालच में ये काम करता था। 2022 से अब तक उसके पास विदेश से करीब 40-50 हजार डॉलर आए। उसके बैंक खातों में 80 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन भी मिला है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नामों का भी खुलासा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जब उसके लैपटॉप का डाटा रिकवर हुआ तो पता चल कि 36 लाख और ई-मेल उसने बनाई थीं। जिसमें तमाम बेची। एटीएस अब मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है। कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उसे वापस जेल भेज दिया गया। एटीएस अब बरामद डाटा और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ और डाटा विश्लेषण से इस पूरे नेटवर्क के दूसरे सदस्यों तक पहुंचा जा सकेगा।

पहले मिली थीं पांच लाख ई-मेल आईडी

अंकित की गिरफ्तारी के समय उसके मोबाइल से करीब पांच लाख ई-मेल आईडी वाली एक्सेल फाइलें मिली थीं। इनमें ई-मेल आईडी के साथ पासवर्ड, रिकवरी ई-मेल और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से जुड़ी जानकारियां भी दर्ज थीं।

पाकिस्तान के हैंडलर्स से था सीधा संपर्क

पूछताछ में अंकित के पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के सीधे संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है। वह सोशल मीडिया के जरिए विदेशी खरीदारों से संपर्क करता था और उन्हें फर्जी ई-मेल आईडी उपलब्ध कराता था। इसके बदले उसे क्रिप्टो करेंसी के जरिए भुगतान मिलता था। सोशल मीडिया के जरिये वह पाकिस्तानी व बांग्लादेशियों से बातचीत करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed