10:56 AM, 26-Nov-2026
पीलीभीत: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए हादसे में एक दुकानदार की मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
और पढ़ें
10:44 AM, 26-Nov-2026
सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान: इमरान मसूद बोले-फिर चुनाव लड़ने का क्या फायदा; हमें पार्टी का वजूद बचाना है
कांग्रेस के 60 सीटों पर समझौते की खबरों पर इमरान मसूद ने सवाल किया कि फिर पार्टी के चुनाव लड़ने का क्या मतलब है। सपा के घोषणापत्र और उम्मीदवारों की सूची को लेकर उन्होंने कहा कि जानकारी समाजवादी पार्टी से लेनी चाहिए। मसूद ने गठबंधन में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को जरूरी बताया।
और पढ़ें
10:44 AM, 26-Nov-2026
शाहजहांपुर में इंजीनियर ने दी जान: लाइसेंस पिस्टल से मारी गोली, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे थे तैयारी
शाहजहांपुर में एक इंजीनियर ने लाइसेंस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बीटेक के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में अवसाद की बात सामने आई है।
और पढ़ें
10:38 AM, 26-Nov-2026
अब ट्रेन का इंतजार नहीं होगा बोरिंग: बनारस स्टेशन पर बच्चों की मौज-मस्ती का इंतजाम, गेमिंग जोन बनकर तैयार
बनारस रेलवे स्टेशन पर गेमिंग जोन बनाया गया है। ऐसे में बच्चों को मनोरंजन का नया ठिकाना मिल गया है। द्वितीय प्रवेश द्वार के पास नंदी पार्क में ये सुविधा शुरू हुई। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने इसका उद्घाटन किया।
और पढ़ें
10:32 AM, 26-Nov-2026
लालच देकर लगाया चूना: फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर 14.16 लाख रुपये की ठगी, साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी
जौनपुर जिले में टॉपअप लोन के नाम पर ठगों ने 14.16 लाख रुपये का चूना लगा दिया। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
और पढ़ें
10:30 AM, 26-Nov-2026
प्रदूषण का फिर प्रहार: मेरठ का एक्यूआई 274 पर पहुंचा, गंगानगर में 307 दर्ज, सुबह से स्मॉग की चादर
मेरठ में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 274 पर पहुंच गया। गंगानगर में एक्यूआई 307 दर्ज होने से स्थिति ज्यादा चिंताजनक रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा की गति कम रहने पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।
और पढ़ें
10:29 AM, 26-Nov-2026
अलीगढ़: पुलिसकर्मियों पर नगर पालिका अध्यक्ष सिकंदराराऊ लिखी स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, बैरियर तोड़ भागे सवार
अलीगढ़ में पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। वाहन चालक बैरियर तोड़कर भाग गया। स्कॉर्पियो पर सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष लिखा था। पुलिस ने एफआई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ें
10:26 AM, 26-Nov-2026
आगरा-दिल्ली हाईवे: सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, एमजी रोड पर नई व्यवस्था; आज से हुई लागू
आगरा-मथुरा हाईवे पर 10 महीने 25 दिन में 111 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। सुबह 5 से रात 11 बजे तक ट्रक, ट्रॉला, टैंकर और ट्रैक्टर-ट्रॉली शहर में नहीं घुस सकेंगे। उत्तरी-दक्षिणी बाईपास और इनर रिंग रोड से वाहनों को निकाला जाएगा।
और पढ़ें
10:23 AM, 26-Nov-2026
न्यू कानपुर सिटी: 43 हजार प्रति वर्गमीटर में मिलेंगे भूखंड, पहले चरण में विकसित होंगे 597 प्लॉट, पढ़ें डिटेल
Kanpur News: मैनावती मार्ग से सिंहपुर और कल्याणपुर के बीच 153.31 हेक्टेयर में विकसित की जा रही न्यू कानपुर सिटी योजना में 43 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भूखंड बेचने की तैयारी है और इसे दिसंबर तक लॉन्च करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है।
और पढ़ें
10:11 AM, 26-Nov-2026
कानपुर: सीपी तक पहुंचा महापौर दफ्तर का जूता प्रकरण, एसीपी स्वरूपनगर को सौंपी गई जांच, पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
Kanpur News: महापौर कार्यालय में वार्ड-54 के पार्षद कौशल मिश्रा से अभद्रता व जूता दिखाने के मामले में बुधवार को पार्षदों ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा और आरोपी शैलेंद्र सिंह भदौरिया पर कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें