Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up freebies per capita spending lowest among major states

फ्रीबी मीटर की तस्वीर: यूपी का सबसे बड़ा बजट फिर भी मुफ्त सुविधाओं पर खर्च सबसे कम, पहले नंबर पर महाराष्ट्र

Thu, 26 Nov 2026 08:15 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 08:15 AM IST
सार

देश के सबसे बड़े बजट और आबादी वाले उत्तर प्रदेश में मुफ्त सुविधाओं और नकद सहायता पर प्रति व्यक्ति खर्च बड़े राज्यों में सबसे कम है। फ्रीबी मीटर के मुताबिक, प्रदेश में इन मदों पर 28,456 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। कुल खर्च में यूपी नौवें स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र 82,604 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर है। बिजली और पानी की रियायतों पर यूपी के 19,765 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

विज्ञापन
up freebies per capita spending lowest among major states
9.12 लाख करोड़ के बजट वाले यूपी में मुफ्त सुविधाओं पर खर्च सबसे कम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे अधिक आबादी और 9.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक बजट वाले उत्तर प्रदेश में मुफ्त सुविधाओं और नकद सहायता पर प्रति व्यक्ति खर्च बड़े राज्यों में सबसे कम है। भारत राज्य डॉट कॉम के स्टेट वर्सेज स्टेट- द फ्रीबी मीटर के तुलनात्मक आकलन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मुफ्त सुविधाओं और नकद हस्तांतरण पर कुल 28,456 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र मुफ्त की रेवड़ियां बांटने में सबसे आगे
कुल खर्च में उत्तर प्रदेश नौवें स्थान पर है। महाराष्ट्र मुफ्त की रेवड़ियां बांटने में सबसे आगे है। कर्नाटक में यूपी के मुकाबले करीब दस गुना और तमिलनाडु में सात गुना से अधिक प्रति व्यक्ति खर्च हो रहा है। महाराष्ट्र का कुल खर्च भी उत्तर प्रदेश से करीब तीन गुना है। इस आकलन में राज्यों के सब्सिडी खर्च के लिए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के 2024-25 के ऑडिटेड राज्य वित्त आंकड़ों और नकद सहायता योजनाओं के लिए स्टेट ऑफ स्टेट फाइनेंस-2026-27 रिपोर्ट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पेंशन को शामिल नहीं किया गया है। देश के 29 राज्यों का औसत प्रति व्यक्ति खर्च 4,805 रुपये है, जबकि यूपी में यह इसका एक चौथाई भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे राज्यों का खर्च ज्यादा
छोटे राज्यों से तुलना करें तो गोवा में प्रति व्यक्ति 5,949 रुपये, हिमाचल में 2,640, मिजोरम में 1,524 और सिक्किम में 1,261 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ये सभी आंकड़े यूपी के 1,188 रुपये से अधिक हैं। हालांकि, अरुणाचल , नगालैंड और मेघालय जैसे  राज्यों में प्रति व्यक्ति खर्च यूपी से कम भी है।

विज्ञापन

मुफ्त सुविधा वाले 10 राज्य
महाराष्ट्र 82,604 करोड़
कर्नाटक 77,321 करोड़
मध्य प्रदेश 67,571 करोड़
तमिलनाडु 67,026 करोड़
पश्चिम बंगाल 57,464 करोड़
राजस्थान 35,042 करोड़
तेलंगाना 33,553 करोड़
आंध्र प्रदेश 31,262 करोड़
उत्तर प्रदेश 28,456 करोड़
बिहार 27,395 करोड़ 


 

बिजली सब्सिडी पर कृषि से कहीं ज्यादा खर्च
उत्तर प्रदेश में मुफ्त सुविधाओं के खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा बिजली और पानी से जुड़ी रियायतों पर है। फ्रीबी मीटर के के मुताबिक, इस मद में प्रदेश का कुल खर्च 19,765 करोड़ रुपये है। इसमें 88 प्रतिशत ऊर्जा विभाग की बिजली सब्सिडी, आठ प्रतिशत मुफ्त कृषि बिजली और चार प्रतिशत सिंचाई के पानी पर रियायत के रूप में है। यानी बिजली सब्सिडी पर होने वाला खर्च मुफ्त कृषि बिजली और सिंचाई जल पर होने वाले खर्च से कहीं अधिक है। बिजली और पानी पर खर्च के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर है। राजस्थान 32,599 करोड़, कर्नाटक 30,312 करोड़, मध्य प्रदेश 26,649 करोड़ और महाराष्ट्र 20,197 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed