Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली: लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान पर दिखाएंगे दमखम, जुटेंगे दोनों दलों के समर्थक

Thu, 26 Nov 2026 11:21 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 26 Nov 2026 11:21 AM IST
खास बातें

Owaisi-Chandrashekhar rally in Lucknow: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने दलित-मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट करने की तैयारी तेज की है। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में उनकी पहली बड़ी रैली होगी। 

विज्ञापन
Owaisi-Chandrashekhar Azad Rally in Lucknow Live Bahujan Swaraj Sankalp Maha Rally at Ramabai Ambedkar Maidan
चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:53 AM, 26-Nov-2026

विधानसभा चुनाव सभी 403 सीटों पर लड़ने का एलान किया था

दोनों दलों ने 2027 का विधानसभा चुनाव सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया है। इस गठबंधन की नजर प्रदेश के लगभग 21 फीसदी दलित और 19 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं पर है, जिनकी संयुक्त आबादी प्रदेश की कुल आबादी का करीब 40 फीसदी है। 

ऐसे में, यह गठबंधन समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के लिए भी एक चुनौती पेश कर सकता है, खासकर उन सीटों पर जहां दलित और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका निभाती है।

इस गठबंधन की चुनौती केवल सपा-कांग्रेस के सामने एक नया विकल्प प्रस्तुत करना नहीं है, बल्कि दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक साझा राजनीतिक एजेंडे पर एकजुट करना भी है। चंद्रशेखर का दलित राजनीति में आधार और ओवैसी की मुस्लिम राजनीति में सक्रियता इस प्रयास का प्रमुख स्तंभ है। 

लखनऊ की इस रैली में सामाजिक न्याय, संविधान, आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही, यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि यह नया मोर्चा विपक्षी एकजुटता की राजनीति को आगे बढ़ाता है या फिर एक अलग राजनीतिक ध्रुव तैयार करने की दिशा में बढ़ता है।
10:51 AM, 26-Nov-2026

रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली के कारण यातायात में बदलाव

  • रमाबाई अंबेडकर मैदान में बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी की रैली के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक आशियाना इलाके में डायवर्जन लागू रहेगा। आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस स्कूली वाहनों, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और शव वाहनों को निकलने की अनुमति देगी। पुलिस ने आम जनता से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
  • बिजली पासी किला चौराहे से बिजनौर की ओर रमाबाई अंबेडकर मैदान की तरफ आने वाले भारी वाहन (छोटे व बड़े) और यात्री बसें स्मृति उपवन, आशियाना चौराहा या रुचि खंड से होकर जाएंगी।
  • बिजनौर तिराहे से बिजनौर अंडरपास की ओर आने वाले सभी वाहन और यात्री बसें रमाबाई की तरफ न जाकर औरंगाबाद ब्रिज होकर बिजली पासी किला चौराहे से गुजरेंगी।
  • ओमेक्स तिराहे से रमाबाई अंबेडकर अंडरपास सर्विस लेन की ओर जाने वाले सभी वाहन बिजनौर अंडरपास, न्यू गरौरा से होकर जा सकेंगे।
  • शहीद पथ ट्रांसपोर्ट नगर से आने वाले वाहन रमाबाई अंडरपास वीआईपी रैंप न उतरकर सेक्टर-आठ रैंप या उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरेंगे।
  • औरंगाबाद अंडरपास से आने वाले वाहन रैन बसेरा तिराहा, अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास न आकर बिजनौर अंडरपास, बिजनौर तिराहा होकर जा सकेंगे।
  • बंगला बाजार चौराहे से सभी वाहन जेल रोड से सीधे बिजली पासी किला चौराहा की ओर न जाकर तेलीबाग, पिकेडली, सरफोर्टगंज होकर जा सकेंगे।
  • साउथ सिटी से अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास की ओर आने वाले वाहन तेलीबाग, उतरेठिया होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
10:48 AM, 26-Nov-2026

ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली: लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान पर दिखाएंगे दमखम, जुटेंगे दोनों दलों के समर्थक

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक मंच पर लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बृहस्पतिवार को लखनऊ में एक महारैली के माध्यम से अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे। 

सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के बाद यह उनकी पहली बड़ी रैली है। राजधानी लखनऊ को इस रैली के लिए चुनना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि दोनों नेता यहां से प्रदेश की राजनीति में नए सामाजिक समीकरण का संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed