Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6afc9d5a94ec09eccd0e5883","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-11-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
12:30 PM, 18-Nov-2026
'मैं बहनजी नहीं हूं': सामने वाला चुप, हंसी न रोक पाए इंस्पेक्टर; ACP अमीषा सिंह का जवाब तेजी से हो रहा वायरल
आगरा में प्रदर्शन के लिए पहुंचे हरियाणा के परशुराम दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान एसीपी सदर अमीषा सिंह का 'मैं बहनजी नहीं हूं' वाला जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्यकर्ता बिना अनुमति राजपुर चुंगी स्थित परशुराम पार्क जाना चाहते थे।और पढ़ें
12:28 PM, 18-Nov-2026
मुसीबत: जन्म प्रमाणपत्र में नाम चढ़वाना आसान नहीं, लेडी लॉयल में महीनों का इंतजार; परेशान हो रहे लोग
लेडी लॉयल अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र पर बच्चे का नाम दर्ज कराने या संशोधन कराने के लिए परिजनों को तीन महीने बाद आने को कहा जा रहा है।और पढ़ें
विज्ञापन
12:26 PM, 18-Nov-2026
गजब कर डाला: मृत कर्मचारी की लगी हाजिरी...दो मामले, एक जैसा खेल, कहीं निलंबन तो कहीं जिम्मेदारों को राहत
आगरा में मानव संपदा पोर्टल पर मृत कर्मचारी की तीन महीने तक उपस्थिति प्रमाणित होने के मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए। वहीं, जेल में बंद शिक्षक की 10 महीने तक उपस्थिति लॉक करने के मामले में संबंधित प्रधानाध्यापिका पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। और पढ़ें12:26 PM, 18-Nov-2026
सुना है क्या: 'टिकट गई पानी में, 'बाबू' फंसे बेनामी में', 'ईमानदारी पड़ी भारी', 'प्लॉट लेने का टैलेंट'
"सुना है क्या" कॉलम में हम आपके लिए लेकर आते हैं पावर कारिडोर के वो किस्से जो खूब चर्चा में रहते हैं और अंदर की हलचल दिखाते हैं। आज बात एक शैक्षणिक संस्थान के मालिक और एक ईमानदार अफसर और एक छोटे साहब के प्लॉट ले लेने के टैलेंट की। पढ़ें, ये किस्से: और पढ़ें12:24 PM, 18-Nov-2026
गरीबों पर चला डंडा: नगर निगम ने जब्त कर लीं ठेल-ढकेल, आंसू देख भी न रुकी कार्रवाई; बुलडोजर चलता रहा
न्यू आगरा सब्जी मंडी में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई ठेल-ढकेलों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। मंगलवार को टास्क फोर्स ने एक दर्जन से अधिक ठेल-ढकेल जब्त कर लीं।और पढ़ें
12:23 PM, 18-Nov-2026
यातायात माह में सुबह-ए-बनारस क्लब ने बांटे निशुल्क हेलमेट, सुरक्षा पर जोर
यातायात माह में सुबह-ए-बनारस क्लब ने बांटे निशुल्क हेलमेट, सुरक्षा पर जोर और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:23 PM, 18-Nov-2026
बांदा: रोटावेटर में शॉल फंसने से युवक की मौत, खेत की जुताई के दौरान हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Banda News: बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव में रोटावेटर में मिट्टी साफ करते समय गले में पड़ी शॉल मशीन में फंस जाने से युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें
12:22 PM, 18-Nov-2026
आगरा मेट्रो के कार्य से आफत: खोदाई से फूट रहीं पाइपलाइन, घरों में पहुंच रहा काला और बदबूदार पानी
आगरा के एमजी रोड पर राजा की मंडी से सेंट जोंस के बीच पिछले 15 दिनों से घरों में गंगाजल की जगह काला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने मेट्रो निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सीवर का पानी पेयजल में मिलने की आशंका जताई है।और पढ़ें
12:20 PM, 18-Nov-2026
मेरठ: निष्ठा चेस अकादमी में शतरंज के मुकाबले, महिला खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
मेरठ: निष्ठा चेस अकादमी में शतरंज के मुकाबले, महिला खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा और पढ़ें12:20 PM, 18-Nov-2026
