Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Akhilesh Yadav in Gorakhpur: सीएम के गढ़ में अखिलेश का रोड शो, अमर शहीद बाबू बंधू की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Wed, 18 Nov 2026 12:49 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Nov 2026 12:49 PM IST
खास बातें

Akhilesh Yadav Gorakhpur Road Show Visit Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में रोड शो करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव एयरपोर्ट से चौरीचौरा क्षेत्र के देवकही गांव तक समाजवादी रथ से रोड शो करेंगे। इसके बाद देवकही में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Gorakhpur Roadshow Live PDA Rath Route Babu Bandhu Singh Statue Unveiling Updates in Hindi
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

12:48 PM, 18-Nov-2026

एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। अखिलेश यादव एयरपोर्ट से कुछ ही देर में बाहर निकलने वाले हैं। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में सपा और अखिलेश यादव के समर्थक उनके स्वागत के लिए मौजूद हैं। एयरपोर्ट गेट पर ढोल-नगाड़े बज रहे हैं। फरुआही नृत्य भी देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव के आगमन को लेकर भारी उत्साह है।
12:26 PM, 18-Nov-2026

अखिलेश यादव के स्वागत में कुनराघाट तिराहे पर लगाई गईं दो क्रेन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके स्वागत के लिए कुनराघाट तिराहे पर दो क्रेन लगाई गई हैं। यहां से गुजरने पर उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
12:26 PM, 18-Nov-2026

अखिलेश यादव के आगमन से पहले चौरीचौरा में सपा के समर्थन में निकली रैलियां, भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भी हुए शामिल

चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर गांव-गांव से रैलियां निकाली जा रही हैं। इन रैलियों में भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। जंगल गौरी नंबर दो उर्फ अमहिया के मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता रहे यशोदानंद ने भी सपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव के समय ही कार्यकर्ताओं की पूछ होती है, इसके बाद उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं रहता। स्थानीय सपा प्रत्याशी टप्पू सिंह के समर्थन में उन्होंने पार्टी से जुड़ने का फैसला किया है।
 
12:26 PM, 18-Nov-2026

तिवारी हाता में कुशल और विनय शंकर से करेंगे मुलाकात

देवकही में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अखिलेश यादव धर्मशाला बाजार स्थित तिवारी हाता जाएंगे। दोपहर 3:45 बजे यहां पहुंचकर पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मुलाकात करेंगे। शाम 4:15 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 4:45 बजे निजी विमान से लखनऊ लौट जाएंगे।
 
12:21 PM, 18-Nov-2026

Akhilesh Yadav in Gorakhpur: सीएम के गढ़ में अखिलेश का रोड शो, अमर शहीद बाबू बंधू की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर पहुंचेंगे। वह एयरपोर्ट से चौरीचौरा क्षेत्र के देवकही गांव तक समाजवादी रथ से रोड शो करेंगे। करीब 20 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान जगह-जगह सपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। देवकही में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

देवकही में प्रतिमा का करेंगे अनावरण

अखिलेश यादव दोपहर करीब दो बजे देवकही गांव पहुंचेंगे। यहां अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही दिवंगत विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed